{"_id":"5b7593dc42c79209e85d516a","slug":"atal-bihari-vajpayee-memories-of-etawah-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हर दिल अजीज वाजपेयी' ये है 'अटल शैली', इकदिल ...मैंने सुना था शरीर में एक दिल होता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हर दिल अजीज वाजपेयी' ये है 'अटल शैली', इकदिल ...मैंने सुना था शरीर में एक दिल होता है...
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में संबोधन करते अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के बकेवर में 37 साल पहले 22 मार्च 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जनता कालेज बकेवर आए थे। जहां पर डा. भीमराव राव आंबेडकर जन्मसती का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम में सबसे प्रमुख बात यह थी कि अटल जी का भाषण सुनने के लिए विरोधी भी उमड़ पड़े थे।
Trending Videos
जनता कॉलेज में संबोधन करते अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाषण के दौरान अटल जी ने देश की नीतियों में बड़े बदलाव का जिक्र किया था। साथ ही युवा शक्ति को राजनीति में आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात जोर दिया था। जनता कालेज बकेवर के तत्कालीन प्रबंध सचिव आनंद स्वरूप मिश्र व प्राचार्य शिवसेवक तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी हमेशा से यही चाहते थे कि देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी हो। साथ ही परिवारवाद से दूरी बनाई जाए। उन्होंने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया। उन्होंने साहित्यकारों को समाज में आगे आने की बात कही। उनका कहना था कि मंच से बातों को कहने के साथ धरातल पर भी काम करना जरूरी है।
जनता कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कालेज के प्रबंधक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी दूर की रिश्तेदारी भी है। कालेज के प्राध्यापक रहे डा. हरसहाय व डा. जीके अग्रवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी बेहद सरल हृदयी व्यक्ति थे। सभी से बेहद सरलता से मिले थे उनसे मिल कर ऐसा लगा ही नहीं कि किसी बड़े राजनेता से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : SELF
इकदिल के नाम पर कसा था तंज
जनता डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. साहब लाल शुक्ला ने बताया कि अपने भाषण के दौरान अटलजी ने इकदिल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि लोगों के शरीर में एक दिल होता है। यहां पर तो इकदिल जगह का नाम है। उनके भोले अंदाज से कालेज के शिक्षकों की हंसी छूट गई।
जनता डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. साहब लाल शुक्ला ने बताया कि अपने भाषण के दौरान अटलजी ने इकदिल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि लोगों के शरीर में एक दिल होता है। यहां पर तो इकदिल जगह का नाम है। उनके भोले अंदाज से कालेज के शिक्षकों की हंसी छूट गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : self
अटल बिहारी के काफिले को रोकने का हुआ था प्रयास
1991 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी। उस वक्त अटल बिहारी के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने काफिले को रोकने की हिमाकत नहीं की।
1991 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी। उस वक्त अटल बिहारी के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने काफिले को रोकने की हिमाकत नहीं की।
