गुजरात चुनाव में भाजपा ने 8 प्रतिशत के अंतर से कांग्रेस पर जीत हासिल की है। इस मामले में माेदी सरकार की एक मंत्री का चाैंकाने वाला बयान सामने अाया है। उन्हाेंने गुजरात में भाजपा की जीत काे अप्रत्याशित नहीं बल्कि पहले से तय बताया है।
अप्रत्याशित नहीं है भाजपा की जीत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुजरात में भाजपा की जीत पर कहा कि यह कोई अप्रत्याशित जीत नहीं है। यह पहले से तय था। सिर्फ परिणामों की औपचारिकता आनी शेष थी। केन्द्रीय मंत्री ने यह बात सोमवार शाम इटावा रेलवे स्टेशन पर बातचीत के दौरान कही।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जन नीतियों की जीत है
उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जन नीतियों की जीत है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की जीत पर भी हर्ष जताया। गुजरात मेें समाजवादी पार्र्टी के चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा सपा पहले से ही इस चुनाव के प्रति गंभीर नहीं थी।
सिकन्दरा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रही थीं
वह कानपुर देहात में सिकन्दरा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रही थीं। सिकन्दरा के उपचुनाव पर उन्हाेंने कहा कि यहां पर भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है और दिवंगत विधायक के पुत्र इस चुनाव में प्रत्याशी हैं।
जनता के रुझान से लग रहा है वह चुनाव जीत जाएंगे
जनता के रुझान से लग रहा है वह चुनाव जीत जाएंगे। अपने विभाग के बारे में उन्होंने बताया कि अंधेपन की बीमारी ट्रेकोमा भी उसी तरह से खत्म हो गया है जिस तरह से पोलियो और चर्मरोग का खत्मा हो गया है। इस दौरान भिंड के सांसद भागीरथ प्रसाद मौजूद रहे।