{"_id":"5b19315d4f1c1b6d4d8b52a0","slug":"anupriya-patel-s-answer-at-ram-temple-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव की हार-जीत से नहीं बनतीं सरकारें, राम मंदिर निर्माण पर 'अनुप्रिया पटेल का ये जवाब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव की हार-जीत से नहीं बनतीं सरकारें, राम मंदिर निर्माण पर 'अनुप्रिया पटेल का ये जवाब'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Jun 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में अपना दल पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने आईं केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उपचुनाव में मिली हार से गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दावा किया कि 2019 में केंद्र में फिर एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। अपना दल एनडीए की सहयोगी पार्टी है और भविष्य में भी हमेशा रहेगी। इस दौरान अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने भी मौजूद रहे।
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने सोनेलाल पटेल व सरदार पटेल के चित्र पर फूल अर्पित किए। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि फूलपुर, गोरखपुर, कैराना, नूरपुर सीटों पर हुए उपचुनाव की हार से उनके गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर बोलीं, मंदिर कब तक बनेगा, इस बारे में भाजपा से ही पूछें, हम सहयोगी दल हैं, ना कि भाजपा के प्रवक्ता।
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने के सवाल पर कहा कि यह राज्य सरकार का काम है। लेकिन यदि ऐसा है तो सही नहीं है। चिकित्सकाें को इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे और मुख्यमंत्री को वह खुद इस संबंध में अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने देश में शौचालय बनवाने का युद्धस्तर पर काम किया है। किसी भी योजना में ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं लाई गई। आयुष्मान योजना के माध्यम से हम देश के गरीब वर्ग को इलाज मुहैया करा रहे है। यह योजना विश्व की अब तक की सबसे बड़ी योजना है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने के लिए प्रतिबद्व है। जल्द ही इसके सुखद परिणाम धरातल पर दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
स्मृति द्वार की घोषणा
प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि वह घोषणा करते हैं कि पार्टी की ओर से जल्द ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सोनेलाल पटेल स्मृति द्वार बनवाया जाएगा। स्मृति द्वार उनके पैतृक गांव तालग्राम क्षेत्र के बगुलिआई गांव में बनवाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जमे रहे कार्यकर्ता
प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले ही प्रेस काफ्रेंस रूम में कई पार्टी कार्यकर्ता पहुंच गए। पार्टी के प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों से उन्हें कई बार बाहर जाने को कहा गया लेकिन कोई कार्यकर्ता बाहर नहीं निकला। पार्टी कार्यकर्ताओं के बाहर जाने का इंतजार खुद केंद्रीय मंत्री करती रहीं लेकिन जब उन्होंने देखा कार्यकर्ता बाहर नहीं जा रहे तो प्रेस से कहा आप शुरू करिए।
आधे घंटे तक जाम रहा जीटी रोड
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन और प्रेस वार्ता के दौरान करीब आधे घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा। इससे लोगाें को भीषण गर्मी में परेशानी का भी सामना करना पड़ा।