{"_id":"5b194c064f1c1bf66e8b6d3d","slug":"one-died-in-road-accident-while-doing-stunt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही 'स्टंट बना गया एक्सीडेंट', एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक झपकते ही 'स्टंट बना गया एक्सीडेंट', एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Jun 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में एक गैराज में काम करने वाले बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार में स्टंट करना महंगा पड़ गया। अचानक सामने से आते ट्रक को देखकर बाइक सवारों ने ब्रेक लगाई, लेकिन पीछे से आ रही लोडर ने रौंद दिया। बाइक सवार युवकों को स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में पहले सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है।
दुर्घटनाग्रस्त लोडर , दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर के उत्तरीपुरा कस्बे के पठान टोला मोहल्ला निवासी अफजल (17) उर्फ हफीज पुत्र हफीज जीटी रोड किनारे गैराज में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे अफजल ने गैराज पर आई एक बाइक की मरम्मत के बाद चेक करने को अपने एक साथी रिंकू पुत्र मुश्ताक निवासी फकीरन टोला के साथ निकला था।
मृतक की फाइल फोटो ,दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार में बाइक चला रहे अफजल बाइक से स्टंट करने लगा। इसी बीच पीछे बैठा रिंकू उसे कुछ समझा पाता कि शिवराजपुर की ओर से एकाएक सामने ट्रक आता दिखा। अफजल ने बाइक में ब्रेक लगा दी। तभी पीछे से आ रही लोडर की चपेट में बाइक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो , दुर्घटनाग्रस्त लोडर
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में अफजल और रिंकू दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना देख दौड़े आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। जहां अफजल की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एकाएक अफजल की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।