फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड में शहीद आठ पुलिस कर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कैसे एक-एक को दी दर्दनाक मौत

Wed, 15 Jul 2020 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Sharp edged weapons, guns used to kill 8 policemen, reveals autopsy report
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिकरु कांड में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विकास दुबे की बर्बरता का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस और डॉक्टर सभी को हैरान कर दिया है। विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैवानियत की हदों को पर कर सीओ और आठ पुलिस कर्मियों को मारा। सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा को विकास और उसके साथियों ने सबसे दर्दनाक मौत दी थी। 


 

Kanpur Encounter: Sharp edged weapons, guns used to kill 8 policemen, reveals autopsy report
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शहीद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई। पहले गोलियों से भूना गया फिर भी जब हत्यारों का मन नहीं भरा तो मौत को और दर्दनाक बनाने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

 
Kanpur Encounter: Sharp edged weapons, guns used to kill 8 policemen, reveals autopsy report
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा को 4 गोली मारी गईं। जिसमें से तीन उनके शरीर से पार हो गईं। एक गोली सिर में लगी है। इससे उनके सिर का एक हिस्सा और आंख उड़ गई। एक गोली छाती में और 2 पेट में मारी गई। ये सभी गोलियां सीओ के शरीर से आर-पार हो गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Sharp edged weapons, guns used to kill 8 policemen, reveals autopsy report
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि इन गोलियों को देखकर लगता है कि ये गोलियां राइफल से चली होंगी। इसके अलावा बदमाशों ने शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के पैर को भी काटा था। देवेंद्र मिश्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि उन्हें सभी गोली प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Sharp edged weapons, guns used to kill 8 policemen, reveals autopsy report
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बाकी पुलिसकर्मियों को भी कई-कई गोलियां तब तक मारी गईं जबतक मौत नहीं हो गई। शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा और 4 पुलिसकर्मियों को सिर में गोली मारी गई है। जबकि एक को चेहरे पर गोली मार गई है। सीओ देवेंद्र मिश्रा और 4 पुलिसकर्मियों की बॉडी से गोली आर-पार हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ये साफ हो गया कि बेहद बेरहमी से पुलिसकर्मियों का कत्ल किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed