फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योति का आखिरी मैसेज: मेरे होते हुए भी दूसरी लड़की के लिए नियत बिगाड़ी थी, हिम्मत हो तो दुनिया को सच बताना...

Tue, 20 Sep 2022 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Sep 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
Amit Murder Case Fresh investigation of Jyoti death case may reveal secret
Amit Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमित की हत्या के बाद ज्योति मिश्रा की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस ने जब ज्योति की मौत को आत्महत्या बताया था तब उस पर सवाल खड़े हुए थे। अब जब उस केस के आरोपी की हत्या हुई तो मामले की नए सिरे से जांच होगी। जांच हत्या के बिंदु पर होगी। जांच में संभावना है कि ज्योति मिश्रा की मौत के मामले में कोई नया राज खुलेगा। जांच वही एसआईटी करेगी जो अमित हत्याकांड केस की करेगी। ज्योति मिश्रा 25 अक्तूबर 2021 को घर से निकली थी। दूसरे दिन रेलवे ट्रैक किनारे अधजला शव पड़ा मिला था। पास में ही उसका पर्स मिला था। जिसमें रखे दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हुई थी। पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म व साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज किया था। फोरेंसिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने से दुष्कर्म की धारा हट गई थी। 
Amit Murder Case Fresh investigation of Jyoti death case may reveal secret
अमित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हत्या के साक्ष्य नहीं मिले थे। इसलिए आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में अमित कुमार व विमल के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। हालांकि उस वक्त कई सवाल थे, जिसके जवाब नहीं मिले थे। 

 
Amit Murder Case Fresh investigation of Jyoti death case may reveal secret
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला
पूरी आशंका थी कि ज्योति की हत्या की गई। अब ठीक उसी तरह अमित को मारा गया। शव अधजला मिला। पास में उसके सभी दस्तावेज मिले। इसलिए उच्चाधिकारियों ने उस केस को हत्या के बिंदु पर तफ्तीश करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Murder Case Fresh investigation of Jyoti death case may reveal secret
ज्योति मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसलिए बदल दी थी धारा
पुलिस ने हत्या के साक्ष्य न मिलने का दावा किया था। वहीं ज्योति ने अपनी मां के मोबाइल से अमित को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि मैं तो यह दुनिया और सबकुछ छोड़कर जा रही हूं। अगर तुम्हारी इतनी हिम्मत हो तो दुनिया को सच बताना कि हवस तुम्हारे मन में आई थी। तुमने मेरे साथ गलत किया। 
 
विज्ञापन
Amit Murder Case Fresh investigation of Jyoti death case may reveal secret
ज्योति मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लड़की के होते हुए भी दूसरी लड़की के लिए नियत बिगाड़ी थी। कभी मेरे बाप को अपनी शक्ल न दिखाना। मैं नहीं चाहती कि उनकी बेटी का हत्यारा कभी भी अपनी शक्ल उनको दिखाए। ये मैसेज जिसे भेजना हो भेज देना...। इसी मैसेज के आधार पर हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा लगाई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed