अमित कुमार हत्याकांड में एसआईटी ने एक महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कुछ सवालों के जवाब मिले हैं लेकिन हत्याकांड के खुलासे में उससे मदद नहीं मिल पा रही है। शक के दायरे में आई महिला के खिलाफ पुलिस के पास कोई भी पुख्ता साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए उस पर सख्ती नहीं कर पा रही है।
उधर सर्विलांस की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तलाश जारी है। एक एक कर सीसीटीवी फुटेज भी एसआईटी जुटा रही है। शिवकटरा निवासी अमित कुमार 17 सितंबर को कोर्ट में तारीख पर आए थे। दोपहर ढाई बजे वह यशोदा नगर में आरओ रिपेयरिंग करने जाने की बात कहकर वहां से निकला था। 18 तारीख की सुबह सचेंडी इलाके में उसका अधजला शव मिला था।
2 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ था कि घटना के दिन शाम पांच बजे अमित सचेंडी पहुंच गया था। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। जांच कर रही एसआईटी ने एक महिला समेत तीन संदिग्धों को उठाया है।
3 of 6
युवक को जिंदा जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
तीनों से पूछताछ जारी है। इसमें एक महिला अमित की बेहद करीबी है। दूसरा शख्स वह है जिसने घटना के दिन दो बार अमित को कॉल की थी। उसकी लोकेशन सचेंडी में थी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी अभी तक कुछ खास सुराग या साक्ष्य नहीं जुटा सकी है।
4 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे के भीतर वारदात को दिया अंजाम
अमित की आखिरी बातचीत रात आठ बजे के करीब महिला मित्र विमल से हुई थी। रात 11 बजे मोबाइल बंद हुआ। यानी इन्हीं तीन घंटों के बीच अमित की हत्या कर शव जलाया गया। चूंकि फुटेज से साफ है कि अमित अकेले ही घटनास्थल की तरफ जाता दिख रहा है, मतलब उसको बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
5 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल से राज खोलने का प्रयास
एसआईटी की तफ्तीश सबसे अधिक कॉल डिटेल पर निर्भर है। जानकारी मिली है कि अमित, ज्योति व विमल लगातार सिम बदलते रहे थे। वर्तमान में जो मोबाइल नंबर अमित इस्तेमाल कर रहा था वह जेल से छूटने के बाद लिया था। इसलिए जानकारी जुटाने में एसआईटी को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तीन चार संदिग्ध नंबर चिन्हित किए हैं। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है।