फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: रैली की शोभा बढ़ाएंगी झांकियां, नजारे ऐसे होंगे कि 'चाह कर भी नजरें हटा न पाएंगे'

Sun, 12 Aug 2018 08:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala kanpur ma tujhe pranam rally special
'मां तुझे प्रणाम' रैली अमर उजाला कानपुर - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला कानपुर’ की 15 अगस्त को आयोजित होने वाली मां तुझे प्रणाम रैली में कई विभागों की झांकियां शोभा बढ़ाएंगी। इस बाबत जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को सभी विभागों के अफसरों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि रैली में सभी विभागों की झांकियां शामिल होंगी। मां तुझे प्रणाम रैली से शहर में आजादी का जश्न दिखना चाहिए।



 
Amar ujala kanpur ma tujhe pranam rally special
'मां तुझे प्रणाम' रैली अमर उजाला कानपुर - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि मां तुझे प्रणाम रैली पूरे शहर में घूमती है। इसमें विभागों की झांकियों से लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। झांकियों में आजादी के जश्न की थीम भी रहे। पिछले साल कुछ विभागों की झांकियां रैली में शामिल नहीं हुई थीं। इन विभागों से कहा गया कि अबकी बार यह चूक नहीं होनी चाहिए। 

 
Amar ujala kanpur ma tujhe pranam rally special
'मां तुझे प्रणाम' रैली अमर उजाला कानपुर - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने डीआईओएस से कहा कि ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों की झांकियां रैली में होनी चाहिए। झांकियां स्वच्छता अभियान, बाढ़ राहत, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर होनी चाहिए। हर विभाग से बारी-बारी से मां तुझे प्रणाम रैली में झांकियों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार से कहा कि वह रैली के रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्लान तैयार कर लें। जहां जितनी जरूरत हो उतने ट्रैफिक सिपाही या दारोगा लगाए जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala kanpur ma tujhe pranam rally special
'मां तुझे प्रणाम' रैली अमर उजाला कानपुर - फोटो : अमर उजाला
केस्को से कहा कि रैली के रूट की चेकिंग करा लें। कहीं पर बिजली के तार लटक रहे हों तो उसे कसवा दें। रूट की सड़कों की स्थिति संबंधित विभाग देख लें। जहां जरूरत हो वहां पैचवर्क करा लें। बैठक में एडीएम सिटी सतीश पाल, एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास, एसपी यातायात सुशील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Amar ujala kanpur ma tujhe pranam rally special
'मां तुझे प्रणाम' रैली अमर उजाला कानपुर - फोटो : अमर उजाला
इन विभागों की झांकियां होगी शामिल
केडीए, सीएमओ, जिला विकास अधिकारी, आरटीओ, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डूडा, बीएसए, जिला कृषि अधिकारी, सिविल डिफेंस, जिला आपूर्ति अधिकारी, सीयूजीएल, नेहरू युवा केंद्र।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed