फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल के बजाय घर गया पति, फिर छोड़ दी दुनिया, जिसने भी सुना रो पड़ा

Sun, 12 Aug 2018 08:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide after wifes' death
अशोक और रानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के किशोरगंज में आपस में कहासुनी के बाद महिला ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति ने जो कदम उठाया उससे पूरे इलाके में मातम छा गया। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से जवाब मिलने पर जब तक उसे सैफई ले जाया जाता उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।





 
man committed suicide after wifes' death
घटना की जानकारी करती बिधूना कोतवाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिधूना के असजना गांव निवासी रानी पुत्री मुकुल सिंह की शादी पंद्रह साल पहले जयपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र उदयवीर से हुई थी। अशोक की पहली पत्नी रानी की बहन थी। उसकी मौत के बाद रानी से शादी करा दी गई थी। पहली पत्नी से चार बच्चे हैं, जबकि रानी से कोई संतान नहीं है। रानी के भाई भारत सिंह बिधूना कसबे के किशोरगंज में घर बनवाकर रह रहे हैं। किशोर के मुताबिक अशोक नौकरी को लेकर कुछ परेशान था।
man committed suicide after wifes' death
सीएचसी में गुमसुम बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने कहा कि बिधूना आ जाओ यहीं कुछ व्यापार या नौकरी मिल जाएगी। बीस दिन पहले उसने अशोक को घर के सामने किराये पर कमरा दिलाया था। बहन रानी और तीन बच्चे बेटा कुक्कू, बेटियां वंदना और अंजलि साथ रह रहे थे, जबकि एक बेटा राहुल राजस्थान में नौकरी करता है। शनिवार को सुबह किसी बात पर पति-पत्नी का आपस में विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर रानी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
man committed suicide after wifes' death
अशोक और रानी का फाइल फोटो, घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही अशोक कुमार भागकर अपने घर पहुंचा और उसने भी घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। तब तक अशोक कुमार ने भी दम तोड़ दिया। किशोर के मुताबिक अशोक व उसकी बहन रानी 20 दिन पहले ही जयपुर से बिधूना रहने के लिए आए थे। बहन ने यह कदम क्यों उठाया, उसे यह जानकारी नहीं है। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed