फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर झूमे मेधावी

Wed, 26 Jun 2019 06:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Jun 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in fatehpur
फतेहपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में अमर उजाला ने अपने सामाजिक सरोकारों में बुधवार को जिले के शिक्षा मेधावियों का सम्मान किया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में मेधा का लोहा मनवाने वाले कुल पचास छात्र-छात्राओं को भविष्य ज्योति मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। जो छात्र-छात्राएं नहीं आ सके, उनके अभिभावकों ने यह सम्मान प्राप्त किया। 


चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल(सीपीएस) चित्रांश नगर के हॉल में सुबह 11 बजे भविष्य ज्योति सम्मान-2019 का कार्यक्रम शुरू हुआ। डीएम संजीव सिंह, एसपी रमेश और डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रधानचार्य प्रिया व्यास, वाइस प्रिंसिपल तबस्सुम सिद्दीकी ने अतिथियों को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। समारोह में डीएम ने कहा कि यह बड़े गर्व का समय है।
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in fatehpur
फतेहपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक लक्ष्य रोजगार व सेवाभाव है। प्रतिभा किसी बोझ के तले न दबे, इसका ध्यान अभिभावकों को भी रखना होगा। अपनी गलतियों से सीख लेते हुए कमजोरी वाले पक्ष को मजबूत कर लक्ष्य आसानी से पा सकते हैं। डर को जीतें। इंटर के बाद की उम्र भटकाव वाली होती है। इस दौरान अभिभावक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, कि वह बच्चों की जिज्ञासा का निराकरण करते हुए उसकी रुचि का पूरा ध्यान रखें। अनावश्यक दबाव न डालें। प्रतियोगिता के सफल होने के लिए रणनीति व प्रबंधन यही दो महत्वपूर्ण कारक होते हैं।

इसे साध लेना ही सफलता है। एसपी रमेश ने संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से बताया कि विद्या तीन प्रकार की होती है। विद्या, अविद्या व सदविद्या। केवल अच्छा नंबर पा जाना ही पूरा नहीं, अच्छा आचरण भी होना चाहिए। कुछ शिक्षा में टॉप हुए बिना भी हस्ती में टॉप रहते हैं। वही सदविद्या है। इसे अपनाने से अच्छा समाज, देशभक्त समाज तैयार होता है। अपने को पहचानें और लक्ष्य को प्राप्त करें। डीआईओएस ने समाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना की। 
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in fatehpur
फतेहपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
इनको मिला सम्मान

यूपी बोर्ड हाईस्कूल

1- प्रज्ञा देवी---94.33---कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर
2- प्रियाली सिंह-94.00--सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर
3- शालू देवी-93.67--सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर
4- कल्यानी देवी-93.50-कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर
5- कृष्णादेवी -93.50-सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेजज रघुवंशपुरम
6- शालिनी-93.50- सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेजज रघुवंशपुरम
7- नेहा-93.17-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड
8- अंकिता-93.17-विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद
9- सगुन सिंह-93.17- विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद
10- आदर्श सिंह परिहार-93. पतांजलि विद्या मंदिर हरिहरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in fatehpur
फतेहपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट
1- दीक्षा-93.80--जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधानगर
2- रिषी कुमार-90.80-सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेजज रघुवंशपुरम
3- जान्हवी-90.80-सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर
4- लक्ष्मी देवी-90.80-सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर
5- जनार्दन-90.00---विकास विद्या मंदिर जहानाबाद
6- अंजू सिंह-89.60-सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर खागा
7- कल्पना देवी-89.40-सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर खागा
8- संजय गुप्ता-89.00-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बिंदकी
9- अंकिता द्विवेदी-88.80-जीजीआईसी
10- अनुज शर्मा-88.60-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड
11- दीपिका देवी-88.60-आशा सिंह गल्र्स इंटर कालेज खागा

आईसीएसई इंटर
1- रजत कुमार अग्रहरि-97.75-प्लेवे इंगलिश स्कूल सादीपुर
2- क्षितिज कुमार-95.76- प्लेवे इंगलिश स्कूल सादीपुर
3- अरुषी पटेल-95.75-प्लेवे इंगलिश स्कूल सादीपुर
4- शहनवाज-89.00-आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल
5- प्रशांत-89.00-आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in fatehpur
फतेहपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल
1- जतिन द्विवेदी-94.25-आरवीएस इंटर नेशन स्कूल
2- सना खान-93.20-प्लेवे स्कूल सादीपुर
3- दिव्यानी गुप्ता-91.80-आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल
4- शास्वत-90.8-प्लेवे स्कूल सादीपुर
5- सैफ जावेद-89.8-प्लेवे स्कूल सादीपुर
6- सुशांक गुप्ता-88.00-आरवीएस इंटर नेशनल स्कूल

सीबीएससी हाईस्कूल
1- आकांक्षा-98.4-महर्षि विद्या मंदिर
2- प्रज्वल-98.2-महर्षि विद्या मंदिर
3- अब्दुल्ला अंसारी-97.6-महर्षि विद्या मंदिर
4- अनुराधा सिंह-96.6-सेंट जेवियर्स
5- शिखर-94.6-सेंट मेरी स्कूल
6- अंकिता ंमिश्रा-97.4-सेंट मेरी स्कूल
7- संस्कृति मिश्रा-97.6-सेंट मेरी
8- आदित्य मिश्रा-96.6-सेंट मेरी स्कूल
9- शिशिर---96.4-सीपीएस

सीबीएसई इंटर मीडिएट
1- यश गुप्ता-96.6-सीपीएस
2- हर्षिता बाजपेयी-96.4 सीपीएस
3- अभिषेक गुप्ता-96.2-महर्षि विद्या मंदिर
4- मो. फैज कमर-95.4-सीपीएस
5- श्रेया दीक्षित-95-महर्षि विद्या मंदिर
6- कंचन कुमार-93.8- सीपीएस
7- सौम्या सिंह-93.6-सीपीएस
8- पूजा यादव-93.4-सीपीएस
9- शिवानी मौर्या-93.2 सीपीएस

(जो लोग सम्मान नहीं ले जा पाए, उनसे संपर्क कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed