{"_id":"5f074eb16940362e92524f27","slug":"amar-dubey-vikas-dubey-kanpur-news-police-sent-amar-s-wife-to-jail-for-conspiracy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: दो दिन पहले आई नवविवाहिता कैसे बनी दुर्दांत वारदात की साजिशकर्ता... पुलिस ने अमर की पत्नी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: दो दिन पहले आई नवविवाहिता कैसे बनी दुर्दांत वारदात की साजिशकर्ता... पुलिस ने अमर की पत्नी को भेजा जेल
Fri, 10 Jul 2020 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
अमर दुबे की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू में शहीद हुए पुलिसकर्मियों का बदला लेने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। एक के बाद एक पांच एनकाउंटर किए गए। वहीं, एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की नवविवाहिता पर भी पुलिस की बिना सोचे समझे की गई कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अमर से उनकी बेटी की शादी उन्हें गुमराह करके कराई गई थी।
अमर की नौ दिन पहले हुई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
शादी के दो दिन बाद बेटी ससुरालीजनों को अभी ठीक से समझ भी नहीं पाई थी कि पुलिस ने उसे इस दुर्दांत वारदात का साजिशकर्ता बना दिया। बेकसूर बेटी के खिलाफ हुई कार्रवाई से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पनकी रतनपुर कॉलोनी में रहने वाले खुशी दुबे के पिता श्याम ने बताया कि वह पेंटिंग का काम कर किसी तरह से पांच बच्चों के परिवार का पेट पालते हैं।
अमर दुबे
- फोटो : अमर उजाला
दो बेटियों की शादी कर चुके हैं और दो बेटियों की शादी सुखी घर में करने का ख्वाब देख रहे थे। खुशी सबसे छोटी बेटी है। मां गायत्री ने बताया कि पनकी में आयोजित एक शादी समारोह में बिचवानी ने दो बेटियों में से किसी की शादी कार्यक्रम में मौजूद बिकरू निवासी अमर दुबे से कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर दुबे
- फोटो : अमर उजाला
अमर देखने में ठीकठाक लगा, तो उसके परिजनों से बात की। परिजनों ने बेटे के ठेकेदारी करने की जानकारी दी और बिना किसी दहेज छोटी बेटी खुशी से शादी करने को राजी हो गए। 29 जून को उन्होंने बेटी की शादी की और 30 जून को वह विदा होकर बिकरू अपनी ससुराल पहुंची थी। खुशी अभी ठीक से अपने पति व ससुरालीजनों को समझ भी नहीं पाई थी कि 2 जुलाई को दुर्दांत हादसे ने उसके नए जीवन की शुरुआत होने पहले ही सबकुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
अमर दुबे
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि उन्हें विकास दुबे के बारे में टीवी चैनलों पर खबरें देखीं और अमर दुबे का नाम उसके साथ सुना तो होश फख्ता हो गए। उन्हें अमर के साथ हुई कार्रवाई का अफसोस नहीं है, लेकिन बेकसूर बेटी पर बिना कुछ सोचे समझे की गई कार्रवाई से पूरा परिवार आहत है।