{"_id":"5f08a2848ebc3e637916a840","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-news-vikas-dubey-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter: उज्जैन में विकास ने किया था भागने का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने उसको जड़े थे थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter: उज्जैन में विकास ने किया था भागने का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने उसको जड़े थे थप्पड़
Fri, 10 Jul 2020 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में जब दहशतगर्द विकास को यूपी पुलिस और एसटीएफ को सौंपा गया था तो उसने भागने का प्रयास किया था। हालांकि वह तुरंत दबोच लिया गया था। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसको एक दो थप्पड़ भी जड़े थे।
उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द की इस करतूत से ये अंदाजा लगाया सकता है कि ये कितना बेखौफ था। शायद गिरफ्तारी होने के बाद उसे एनकाउंटर का डर नहीं रह गया था। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उज्जैन पुलिस ने विकास को यूपी पुलिस के हवाले किया।
उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था विकास दुबे
- फोटो : ani
इस दौरान यूपी और एमपी पुलिस के करीब 100 पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद थे। ऑपरेशन टीम में शामिल एक इंस्पेक्टर के मुताबिक जब विकास को गाड़ी में बैठाया जा रहा था तो अचानक वो हाथ छुड़ाकर भाग पड़ा लेकिन पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
असलहा लूटने की फिराक में था विकास
यूपी पुलिस के हैंडओवर होने के बाद विकास थोड़ा दहशत में था। उसको लग रहा था कि शायद अब उसका एनकाउंटर हो सकता है। जब भागने का प्रयास किया था तो असलहा लूटने की कोशिश भी की थी लेकिन नाकाम रहा था।
यूपी पुलिस के हैंडओवर होने के बाद विकास थोड़ा दहशत में था। उसको लग रहा था कि शायद अब उसका एनकाउंटर हो सकता है। जब भागने का प्रयास किया था तो असलहा लूटने की कोशिश भी की थी लेकिन नाकाम रहा था।
विज्ञापन
विकास दुबे का पार्थिव शरीर
- फोटो : ani
जेल से मिल जाएगी बेल
उज्जैन से लेकर कानपुर तक रास्ते भर विकास दुबे जागता रहा था। पुलिस की दहशत उसकी आंखों और चेहरे पर दिखाई दे रही थी। मगर वह कई बार अपने आप को संतुष्टि देने और पुलिस की आगे की कार्रवाई को भांपने के लिए बोलता रहा कि जेल भेज दोगे तो कुछ महीने या साल में बेल तो मिल ही जाएगी। ऐसे में जानना चाह रहा था कि आखिर पुलिस अधिकारियों के मन में क्या चल रहा है। जेल भेजेंगे या नहीं।