फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप सेंगर प्रकरणः आया नया मोड़, किशोरी के चाचा पर लगे आरोप, गवाह की पत्नी ने कही ये बातें

Fri, 24 Aug 2018 07:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Aug 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
allegation on rape victim's uncle in bjp mla Kuldeep Sengar case
एसपी को प्रार्थना पत्र देने के लिए खड़ी यूनुस की पत्नी व अन्य लोग
उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में किशोरी के चाचा ने मुकदमे में गवाह की हत्या का आरोप लगाया था। तीसरे दिन इसमें नया मोड़ आ गया। गवाह की पत्नी ने बीमारी से पति की मौत होने और किशोरी के चाचा पर आठ लाख रुपये का लालच देकर हत्या की झूठी तहरीर देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एसपी ने सफीपुर सीओ को मामले की जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि इलाज के कागजात देखने से बीमारी से ही मौत होने बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।


 
allegation on rape victim's uncle in bjp mla Kuldeep Sengar case
एसपी को प्रार्थना पत्र देने के लिए खड़ी यूनुस की पत्नी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में मंगलवार को किशोरी के चाचा ने किशोरी के पिता के साथ 3 अप्रैल 2018 को हुई मारपीट की घटना के गवाह यूनुस खान की मौत को हत्या बताया था। चाचा ने डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच व पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की थी। गुरुवार को यूनुस की पत्नी शबीना खातून ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति का लीवर खराब होने और कई साल से इलाज जारी होने की जानकारी देते हुए बीमारी से ही मौत होने की बात बताई।

 
allegation on rape victim's uncle in bjp mla Kuldeep Sengar case
विधायक कुलदीप सेंगर
उसका आरोप है कि किशोरी का चाचा बुधवार रात करीब 10 बजे अपने दो साथियों के साथ उसके घर आए थे। उन्होंने आठ लाख रुपये का प्रलोभन देते हुए अपनी ओर से लिखा गया प्रार्थना पत्र पुलिस को देने की बात कही। लेकिन उसने इंकार कर दिया। सफीपुर सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि घर वाले यूनुस की मौत 18 अगस्त की सुबह होने की बात बता रहे हैं। यूनुस के इलाज के पर्चे व जांच रिपोर्ट देखने से पता चला है वह 2013 से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। कानपुर, लखनऊ और शुक्लागंज के डाक्टरों से इलाज भी कराया गया था। पिछले महीने डाक्टरों ने जवाब दे दिया था। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है अगर कुछ और प्रकाश में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
allegation on rape victim's uncle in bjp mla Kuldeep Sengar case
विधायक कुलदीप सेंगर
धमकी और प्रलोभन के आरोप को नकारा
किशोरी के चाचा ने यूनुस की पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि रात दस बजे जब घर में घुसकर धमकाने और प्रलोभन देने बात बताई जा रही है तब वह दिल्ली के लिए निकल चुका था। प्रमाण के तौर पर घर के सामने विधायक के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मेरी गाड़ी के जीपीएस की लोकेशन जांची जा सकती है। बताया कि विधायक पक्ष के लोगों के दबाव में उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed