फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में जुमे पर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सेना भी सक्रिय

Fri, 27 Dec 2019 12:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Alert on 13 districts including Kanpur
जुमे पर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सेना भी सक्रिय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आपासस के 13 जिलों में जुमे पर शहर में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इटावा, औरैया, कन्नौज, उरई, कानपुर देहात, चित्रकूट, महोबा, हरदोई, बांदा, उन्नाव, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, जालौन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कानपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। शहर और आसपास के जिलों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ-साथ आरएएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।


 
Alert on 13 districts including Kanpur
500 दरोगा, 100 इंस्पेक्टर, दो हजार कांस्टेबल रहेंगे मुस्तैद - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन से भी होगी। सेना भी सक्रिय है। सोशल मीडिया संबंधी जानकारी जुटा पुलिस अधिकारियों से साझा किया है। अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को दो-दो कंपनी आरएएफ व आईटीबीपी, चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी एसएसबी तैनात रहेगी।

 
Alert on 13 districts including Kanpur
आरएएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पीएसी के जवान भी तैनात - फोटो : अमर उजाला
दो हजार सिपाही, पांच सौ दरोगा व सौ इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। जालौन और उन्नाव से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया है। एसपी ने बताया कि गुरुवार शाम से ही पुलिस बल ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। आईटीएमएस से भी इलाकों की निगरानी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alert on 13 districts including Kanpur
जालौन व उन्नाव से भी बुलाया गया पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
वहीं मिलेट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी लगातार इनपुट जुटा रहे हैं। गुरुवार को एक अधिकारी ने एडीजी से संपर्क कर बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, वीडियो व फोटो पोस्ट करने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया है। इस पर पुलिस के साइबर सेल ने इस संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Alert on 13 districts including Kanpur
संवेदनशील इलाकों की निगरानी आज ड्रोन से भी होगी - फोटो : अमर उजाला
बॉडी वार्न कैमरों का होगा इस्तेमाल  
पुलिस अधिकारियों समेत करीब दो सौ पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। ड्यूटी के वक्त वह इन कैमरों से लैस रहेंगे। इस कैमरे में क्षेत्र की हर गतिविधि कैद होगी। अगर किसी ने कोई खुराफात करने की कोशिश की, तो उसकी हरकत कैमरे में कैद हो जाएगी, जिससे वह आसानी से पकड़ में आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed