फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमीरों की भाजपा सरकार छोटों के चलने का अधिकार छीन लेगीः अखिलेश यादव

Mon, 08 Jan 2018 03:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about toll tax on express way
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सपा सरकार में बने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भाजपा सरकार में टोल टैक्स लगाए जाने पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मौजूदा भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए हैं। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर कहा कि अमीरों की भाजपा सरकार छोटे लोगों के एक्सप्रेस वे पर चलने का अधिकार छीन रही है। ऐसा सपा सरकार में कभी नहीं हुआ। 



 
akhilesh yadav statement about toll tax on express way
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- 'हमने ‘एक्सप्रेस वे’ किसान, गाँव, ग्रामीण और छोटे-मझोले कारोबारियों को लाभ पहुँचाने के लिए बनाया था। इसीलिए छोटी गाड़ियों और वाहनों को टोल से मुक्त रखने की योजना थी। अमीरों की इस सरकार ने इन पर भी टोल लगाकर साबित कर दिया है कि वो बड़े रास्तों पर छोटों के चलने का अधिकार छीन लेगी।'
 

 
akhilesh yadav statement about toll tax on express way
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे
यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ-आगरा-दिल्ली का सफर करने वालों को 15 जनवरी के बाद से 500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। देश के सबसे लंबे 302 किलोमीटर के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे  पर दो टोल प्लाजा होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about toll tax on express way
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे
​यूपी एक्सप्रेस वेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी इन टोल प्लाजा का संचालन करेगी। आगरा के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए ग्रेटर नोएडा जाने पर 415 रुपये टोल में देने होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed