फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी का नया नारा 'अबकी बार खो दी सरकार' बताकर अखिलेश ने पीएम, सीएम को लेकर कही ये बात

Fri, 14 Dec 2018 09:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about BJP and Prime Minister Narendra Modi
डेमो पिक
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की अब हवा निकल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि इन विधानसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा देने वाली पार्टी का अब नारा ही बदल गया है।

 
Akhilesh yadav statement about BJP and Prime Minister Narendra Modi
डेमो पिक
भाजपा का जिस तरह का प्रदर्शन निकल कर आया है उसके बाद तो अब बीजेपी के लिए 'अबकी बार खो दी सरकार' का नारा ही बचता है। अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा।


 
Akhilesh yadav statement about BJP and Prime Minister Narendra Modi
डेमो पिक
कहा कि अगर वो सभी भगवानों की जाति बता दें तो हमारा काम आसान हो जाएगा। हम अपनी ही जाति वाले भगवान से सब कुछ मांगेंगे। हम इधर-उधर कोई चीज क्यों मांगें। अब तो ये उन्हें खुद बताना होगा कि भगवान ने उन्हें क्या दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about BJP and Prime Minister Narendra Modi
डेमो पिक
अखिलेश ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि एक और एक मिलकर ग्यारह बन जाते हैं, यह स्थिति किसी को भी धूल चटा सकती है।
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about BJP and Prime Minister Narendra Modi
डेमो पिक
2017 में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को हराते हुए राज्य में कुल 325 सीटें जीती थीं।  यह हार इतनी बड़ी थी कि बाद में इन दोनों पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ एक साथ आना पड़ा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed