{"_id":"62272e48daaa5b6b0e411802","slug":"akhilesh-yadav-samajwadi-party-will-form-government-in-uttar-pradesh-according-to-two-exit-polls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब दो सर्वे में सपा की सरकार: आंकड़ों का गणित ऐसा बैठा तो अखिलेश होंगे अगले सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो सर्वे में सपा की सरकार: आंकड़ों का गणित ऐसा बैठा तो अखिलेश होंगे अगले सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
सार
यूपी के सूबे की सीट पर कौन विराजेगा, इसका फैसला दस तारीख को ईवीएम करेगी। इस चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 6
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में मुख्यमंत्री की सीट पर कौन बैठेगा, इसका फैसला दस तारीख को होगा। इस चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर देखने को मिली। 2022 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास रहा है। इस बार नेताओं ने एक दूसरे पर सीधे और तीखे हमले किए। वहीं, समाजवादी पार्टी ने भाजपा को किसानों, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर घेरा।
सोमवार को जारी हुए विभिन्न एग्जिट पोल में से अधिकांश का अनुमान है की यूपी में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से सत्ता संभालेंगे। वहीं दो एग्जिट पोल ऐसे भी आए हैं जिनका मानना है कि सूबे की जनता ने अखिलेश पर भरोसा जताया है। सात चरणों में हुए मतदान को लेकर सोमवार को 12 न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। इनमें सो दो एग्जिट पोल का मानना है कि इस बार यूपी की सत्ता समाजवादी पार्टी संभालेगी।
2 of 6
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
देशबंधु के एग्जिट पोल में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन दलों के साथ सरकार बनाएगी। 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन का भी अनुमान है कि अखिलेश यादव सरकार बनाने में सफल होंगे। अनुमान है कि सपा को 238 सीटें मिलेंगी जबकि भाजपा 157 सीटें पर ही सिमट कर रह जाएगी।
3 of 6
काशी में रोड शो करते अखिलेश यादव।
- फोटो : ट्विटर सपा
देशबंधु का सर्वे समाजवादी पार्टी को 228 से 244 सीटें मिलने का दावा कर रहा है। जबकि भाजपा को अधिकतम 150 सीटें मिलती ही दिख रही हैं। इन सभी सर्वे के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया का दावा है कि सपा गठबंधन को 300 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : twitter/@samajwadiparty
उन्होंने कहा कि सातवें चरण में सपा-गठबंधन को बहुमत से आगे ले जाने के लिए जनता का आभार। इस दौरान उन्होंने यूपी के युवाओं को विशेषरूप से धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
5 of 6
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उधर, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव को लेकर आए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।