{"_id":"5db73fa28ebc3e93d33e8561","slug":"akhilesh-yadav-diwali-celebration-with-dimple-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल नए अवतार में आईं नजर, पैरों में महावर हाथों में दिखी मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल नए अवतार में आईं नजर, पैरों में महावर हाथों में दिखी मेहंदी
Tue, 29 Oct 2019 05:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव के साथ दिवाली मनाने इटावा पहुंची डिंपल यादव एकदम अलग अवतार में नजर आई इस दौरान उन्होंने पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। उन्होंने जनता के बीच जाकर लोगों को दिवाली की बधाइयां दी। आपको बताते चलें अखिलेश यादव आपने पूरे परिवार के साथ दीवाली मनाने के लिए सैफई पहुंचे थे।
अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को इशारा दे दिया है। जनता का यदि यही रुख रहता है तो आने वाले दिनों में बदलाव की राजनीति दिखाई देगी। सपा अध्यक्ष शनिवार को परिवार के साथ अपने गांव सैफई पहुंचे।
अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह यहां से उन्होंने प्रदेश वासियों को दिवाली की बधाई दी। कहा कि पर्व का आयोजन विशेष उद्देश्य से होता है। ताकि लोग आपस में परस्पर सहयोग, सौहार्द और सद्भाव के साथ जीवन यापन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश के साथ डिंपल
- फोटो : amar ujala
ये सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी के कारण उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। इस कारण लोग बेरोजगार हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान सैफई स्थित अपने आवास पर सपा प्रमुख ने कन्नौज से आए सपेरों की बीन की धुन पर जमकर समाजवादी गीत सुने।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। तीन घंटे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान डिंपल यादव पति अखिलेश के कंधे से कंधा मिलाते हुए नजर आई।