फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चरम पर सियासी चालः अपने गढ़ पहुंचे अखिलेश-मुलायम, शिवपाल का नाम सुनते ही ये बोले सपा सुप्रीमों

Mon, 01 Apr 2019 12:32 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav and mulayam singh reached etawah lok sabha election 2019
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह यादव सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रविवार शाम सपा संरक्षक मुलायम व पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव रविवार को इटावा जिले पहुंचे। मुलायम सिंह यादव सीधे नगर स्थित आवास पर आए, जबकि अखिलेश यादव सैफई में रुके हैं। सोमवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलायम सिंह यादव मैनपुरी जाकर अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
akhilesh yadav and mulayam singh reached etawah lok sabha election 2019
अखिलेश यादव
रविवार शाम करीब 6 बजे सैफई पहुंचकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कोठी पर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी जनसभा में जिस तरह से खाली कुर्सियां दिख रही हैं। चुनाव परिणाम में भी वह खुद को खाली पाएगी।
akhilesh yadav and mulayam singh reached etawah lok sabha election 2019
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि यूपी में भाजपा का खाता नहीं खुल पाएगा। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। बीजेपी पांच साल का जवाब नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री योगी गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बता रहे जबकि वहां पर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। अब लोगों को नोटबंदी के दिन याद आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav and mulayam singh reached etawah lok sabha election 2019
अखिलेश यादव
मुलायम सिंह यादव के नामांकन में शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी पर पूछे सवाल पर अखिलेश ने कहा कि नामांकन में सभी नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आएं। लेकिन चुनाव आयोग ने संख्या को पाबंदी भी लगा रखी है। इसका भी ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की देश में सबसे बड़ी जीत होगी। 

 
विज्ञापन
akhilesh yadav and mulayam singh reached etawah lok sabha election 2019
अखिलेश यादव
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को ही वहां एक-एक वोट मिलेगा। वहां काफी फासले से हमारी जीत होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed