फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी वारः प्रियंका की अयोध्या यात्रा पर श्रीकांत ने कही बड़ी बात, राहुल-सोनिया को बताया घोटालेबाज

Sun, 31 Mar 2019 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
shrikant sharma comment on rahul priyanka and sonia gandhi lok sabha election 2019
श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर किया वार
लोकसभा चुनाव में युवाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए रविवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कानपुर के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लाभ जिन लोगों को मिल रहा है, उनसे मिलकर एक बार फिर से मोदी सरकार को केंद्र लाने का प्रयास युवा कार्यकर्ताओं को करना है। समय अधिक नहीं है, हर घर तक अपनी पहुंच बनानी है।
shrikant sharma comment on rahul priyanka and sonia gandhi lok sabha election 2019
श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर किया वार
एक्सप्रेस रोड पर आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को घोटालेबाज कहा। कहा कि मां, बेटे पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर चल रहे हैं। यही वजह है कि वो देश के चौकीदार पर मनगढंत आरोप लगाकर प्रचार कर रहे हैं।
shrikant sharma comment on rahul priyanka and sonia gandhi lok sabha election 2019
श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर किया वार
उन्होंने प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा और राहुल गांधी के अमेठी के अलावा एक और लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसा। कहा कि वह अयोध्या गईं लेकिन रामलला की जन्मभूमि नहीं गईं। यही कांग्रेसी मानसिकता है जो राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करती। श्रीकांत ने कहा कि युवाओं के कंधे पर आने वाले समय की राजनीति निर्भर है, ऐसे में हम सभी को यह समझकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कानपुर में विद्युत विभाग को 6 हजार 620 करोड़ की राशि यहां की बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shrikant sharma comment on rahul priyanka and sonia gandhi lok sabha election 2019
श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर किया वार
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इसी तरह सौभाग्य योजना के तहत एक करोड़ गरीब परिवारों को सस्ती दर पर बिजली देने का काम भी भाजपा की सरकार ने शुरू किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
shrikant sharma comment on rahul priyanka and sonia gandhi lok sabha election 2019
श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर किया वार
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इसका प्रचार प्रसार करना है और लोगों को इसका लाभ मिले यह सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवाब सिंह ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed