फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav again raised question over evm

अखिलेश के इस बयान पर जमकर हो रही उनकी खिंचाई, यूजर्स ने किया ट्रोल

Mon, 01 May 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav again raised question over evm
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसी टिप्पणी कर बैठे जिस पर उनकी जमकर खिंचीई हुई। सोशल मीडिया पर अखिलेश की इस टिप्पणी को लेकर अब मजाक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


 

akhilesh yadav again raised question over evm
अखिलेश यादव ने ईवीएम पर दिया नया बयान

दरअसल, अख‍िलेश ने शनिवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए एक विस्फोटक विचार प्रकट कर दिया। उन्होंने यह विचार सार्वजनिक रूप से अपने ट्विटर अकाउंट पर पेश किया जिसके आते ही जबरदस्त हलचल मच गई। कहा ये जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद तो अखिलेश ने ऐसी कोई बयानबाजी नहीं की तो अब ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी जो अब उन्हें जुबान खोलनी पड़ी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

akhilesh yadav again raised question over evm
अखिलेश ने पैट्रोट पंप पर हुई गड़बड़ी की बात को ईवीएम से जोड़ा

बता दें अखिलेश ने अपने इस बयान में कहा है, 'जब रिमोट का इस्तेमाल करके, चिप से पेट्रोल, एटीएम और बिजली की चोरी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम पर सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए। सब जानते हैं, टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल भी होता है। 
 

विज्ञापन

akhilesh yadav again raised question over evm
इन्हीं ईवीएम मशीनों के जरिए भारत में होते हैं चुनाव

बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही थी तो अख‍िलेश ने इस पर प्रतिक्रिया देने से किनारा कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें भी संशय हुआ था और उन्होंने कहा  कि अगर ईवीएम में टेंपरिंग की बात सच है तो जांच होनी चाहिए। 
 

akhilesh yadav again raised question over evm
अखिलेश यादव का ट्वीट

अख‍िलेश को यूजर्स ने किया ट्रोल
अख‍िलेश के कमेंट पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल क‍िया। ललित बारस्कर नाम के यूजर ने ल‍िखा- अमर सिंह सही कहते हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री खरीद कर लाए हो तुम। एक दूसरे यूजर मनीष आर्यन ने कहा- 'इंजीनियरिंग स्टूडेंट हो आप, अखिलेश भाई कुछ तो ढंग की बात कर लिया करो। 

 

akhilesh yadav again raised question over evm
अखिलेश के ट्वीट पर अनुरेक्ति ने दिया जवाब
बाहुबली से ईवीएम को जोड़ा
विनीत एम सिंघल ने लिखा- बाहुबली का एक दिन का कलेक्शन बता रहा है कि ईवीएम हैक नहीं हुईं हैं, देश का मूड ही ऐसा है। यूजर विपन चौहान ने कहा- तो रिमोट किसके पास होता है EVM का, मने बस पूछ रहा था, हार के कारण ढूंढो, ये ईवीएम का रोना बंद करो। 

 

akhilesh yadav again raised question over evm
बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव में वोट डालकर ऐसे खुशी व्यक्त की थी
मायावती ने भी उठाए थे सवाल
मायावती ने यूपी में आए नतीजों को लेकर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा था, "इनमें किसी खास सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके वोटों को बीजेपी ने अपने पक्ष में किया।" मायावती ने अमेरिका में ईवीएम की घटना का जिक्र करते हुए भारत में इन्हें बैन करने के साथ ही पुराने तरीके से वोटिंग कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed