फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 06 Feb 2018 11:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister target Congress
सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में सीओडी क्रासिंग रेलवे ओवरब्रिज के शुभारंभ मौके पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने पूर्व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इस पुल की रूपरेखा ही तय नहीं की गई। आरओबी एक लेन या दो लेन या फिर फोर लेन बनेगा यही तय नहीं हो सका। इससे काम में कठिनाई बनी रही।


 

रात तक चला काम

Cabinet Minister target Congress
सतीश महाना
आरओबी पर रात तक काम चलता रहा। अफसरों ने मंदिर के पीछे की सर्विस लेन, रैंप किनारे सुरक्षा के लिए बोरियां लगवाईं। उद्घाटन होने तक रामादेवी की ओर रैंप की आधी सड़क का काम नौबस्ता पुलिस के कारण नहीं हो सका। दरअसल आरओबी के लिए राजपुर (कानपुर देहात) स्थित हाटमिक्स प्लांट से सड़क बनाने का तैयार मैटेरियल आता है। इसे लेने जा रही दो गाड़ियों को नौबस्ता पुलिस ने रोक लिया। मामले में भाजपाइयों ने फोनकर गाड़ियों को छुड़वाया।

 

तीन कंपनियां छोड़ गईं काम

Cabinet Minister target Congress
सतीश महाना
सीओडी आरओबी निर्माण की शुरुआत से लेकर अब तक तीन कंपनियां काम छोड़ चुकी हैं। इसके निर्माण के दौरान दो केंद्र सरकारें बदल गईं। 2007 में आरओबी का प्रस्ताव बना। 2008 में पुल निर्माण को मिली मंजूरी। स्वीकृति के समय लागत 35.74 करोड़ रुपये (पीडब्लूडी का हिस्सा 25.74 करोड़ और रेलवे का हिस्सा 10 करोड़ रुपये) थी। वर्तमान लागत करीब 54 करोड़ रुपये पहुंची। अब तक कंपनी को करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान  किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cabinet Minister target Congress
सतीश महाना
कछुआ चाल से बन रहे आरओबी की एक लेन (दो रोड) शुरुआत के लिए सबसे पहले फरवरी 2017 की तारीख तय की गई। तब से लेकर 15 बार आरओबी शुरुआत की तारीख तय हुईं, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed