फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइवर को आई झपकी, हो गया बड़ा हादसा, ये तस्वीरें आपके रोंगटे खड़े कर देंगी

Sat, 23 Jun 2018 07:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Express incident on friday morning
बस के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन गांव से 100 मीटर की दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को तड़के हुए हादसे के पीछे ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस भी झपकी लगने की बात की पुष्टि कर रही है। 

 
Agra-Lucknow Express incident on friday morning
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह 4:15 बजे सवारियों से भरी लखनऊ से दिल्ली जा रही आजमगढ़ डिपो की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर मक्का से लदे ट्रक से टकरा गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर सबसे पहले एरवाकटरा थाने में तैनात एसआई एसएन भारद्वाज 4:45 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक्सप्रेस वे पर तैनात एंबुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी दी।
Agra-Lucknow Express incident on friday morning
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी लगने पर सौरिख (कन्नौज) थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बस से बाहर निकाला। इनमें से एक यात्री की सौरिख अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी सभी घायलों को सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एरवाकटरा थाने में तैनात एसआई एसएन भारद्वाज ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। इसलिए हादसा कैसे हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra-Lucknow Express incident on friday morning
घायल को उपचार के लिए ले जाते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पुलिस ने एक्सप्रेस वे के रास्ते को ब्लॉक कर दिया। जिससे जाम जैसी स्थिति बनी रही। बाद में क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को रास्ते से हटाया गया। तकरीबन एक घंटे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ठप रहा। जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।  
 
विज्ञापन
Agra-Lucknow Express incident on friday morning
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के उमरैन गांव से 100 मीटर की दूरी पर हादसा होने की वजह से वहां गांव के लोग भी पहुंच गए और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। बस के अंदर चीख पुकार मची हुई थी। किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed