{"_id":"5bdf0a4cbdec221c33788f44","slug":"actress-shweta-tiwari-favors-metoo-campaign-and-targets-big-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी ने तो 'बिग बॉस' को 'धो डाला', #MeToo...मौका मिले तो कोई भी मर्द पीछे नहीं हटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेता तिवारी ने तो 'बिग बॉस' को 'धो डाला', #MeToo...मौका मिले तो कोई भी मर्द पीछे नहीं हटता
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन दुनिया की 'प्रेरणा', बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री, बिग बॉस चौथे संस्करण की विजेता रह चुकीं श्वेता तिवारी रविवार को कानपुर शहर आईं। इस दौरान उन्होंने कानपुर के लोगों की जमकर तारीफ की। श्वेता ने कहा कि शहर में क्या बदलाव हुए हैं यह तो नहीं पता लेकिन यहां के लोग नहीं बदले। श्वेता तिवारी ने मायानगरी ही नहीं बल्कि देश में हलचल मचा देने वाले कैंपेन 'मीटू' पर खुलकर अपनी बात रखी। वहीं बिग बॉस को लेकर श्वेता का उग्र अंदाज तो चर्चा का विषय बना रहा।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री श्वेता तिवारी का कहना है कि बंद कमरे में अगर मौका मिले तो कोई भी मर्द पीछे नहीं हटता। गलत करते हैं तो देर-सवेर सच सामने आ ही जाता है। लड़की ने अगर मौके का लाभ लेने के लिए लड़के की हर बात स्वीकार कर ली हो और अब बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश कर रही है तो यह गलत है। इसके लिए लड़के के दोस्तों और परिवार को आगे आना चाहिए। कई बार महिलाएं समय पर कुछ नहीं बोल पाती, लेकिन ऐसे मौके पर अपनी मन की बात रखने की हिम्मत दिखाती है।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस की विनर रही श्वेता तिवारी कहती हैं कि जो कहता है कि बिग बॉस में स्क्रिप्ट होती है, उस पर तो कंपनी को मुकदमा कर देना चाहिए। कोई स्क्रिप्ट नहीं होती, हां वोटिंग के दौरान ऐसे लोगों को बचाने की कोशिश जरूर होती है जिनकी वजह से बिग बॉस की टीआरपी बढ़ रही होती है। टीआरपी बढ़ाने वाले लोगों के लिए कंपनी खुद भी लोगों से वोटिंग के लिए कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
न जाने कितनी बार कानपुर आ चुकी हूं। शहर में क्या बदलाव हुए हैं, यह तो नहीं पता लेकिन लोग नहीं बदले। बिहार की कई जगहों पर लोग जैसे मिलते हैं, वैसे ही कानपुर के लोग बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
काफी समय से टीवी से दूर चल रही श्वेता कहती हैं कि बेटा छोटा है, तो अभी कोई बड़े प्रोजेक्ट नहीं कर रही हूं। कसौटी जिंदगी की सीरियल दोबारा शुरू होने पर खुश हैं।