{"_id":"5aebec534f1c1b9e098b7f4b","slug":"accused-mla-sengar-can-be-shifted-to-lucknow-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांडः आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को लखनऊ जेल शिफ्ट किए जाने समेत 'कई बड़ी खबरें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांडः आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को लखनऊ जेल शिफ्ट किए जाने समेत 'कई बड़ी खबरें'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव रेप केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद विधायक कुलदीप सेंगर को जल्द उन्नाव कारागार से लखनऊ जेल शिफ्ट करने की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मुकदमों की सुनवाई भी लखनऊ में कराई जाएगी।
उन्नाव रेप केस
किशोरी की मां विधायक व अन्य अभियुक्तों की उन्नाव जेल में मौजूदगी से परिवार को खतरा का अंदेशा जता चुकी है। इस बीच जांच टीम भी मान रही है कि इनके उन्नाव जेल में रहने से पीड़िता के साथ-साथ गवाहों ने मनोबल पर भी असर पड़ सकता है।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई ने उन्नाव प्रकरण में जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को माखी के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक भदौरिया व अन्य पुलिस कर्मियों से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की। सीबीआई की टीम ने पीड़िता के पिता की पिटाई वाले दिन का घटनाक्रम पूछा।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई ने उन्नाव प्रकरण में जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को माखी के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक भदौरिया व अन्य पुलिस कर्मियों से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की। सीबीआई की टीम ने पीड़िता के पिता की पिटाई वाले दिन का घटनाक्रम पूछा।
उन्नाव रेप केस
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने एसओ से पूछा कि पीड़िता के पिता की पिटाई के मामले की एफआईआर दर्ज करने के बजाए उसके खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज की गई? तमंचा कहां मिला? दूसरे दिन दर्ज की गई एफआईआर से विधायक कुलदीप सेंगर के भाई का नाम किसके कहने पर निकाला गया? एसओ जब मौके पर गए थे और पीड़िता के पिता की पिटाई हो रही थी तो पिटाई करने वालों को उसी समय गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? पीड़िता के पिता के शरीर पर गहरे घाव होने के बाद भी उसका ढंग से इलाज क्यों नहीं कराया गया? सीबीआई तत्कालीन पुलिस कर्मियों के साथ साथ पूर्व में हुई एफआईआर के समय माखी थाने के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव रेप केस
उन्नाव प्रकरण पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके पिता को घर से ले जाकर विधायक के भाई अतुल सेंगर व उसके साथियों ने पेड़ में बांध कर मारा। इसी दौरान पीड़िता की मां ने माखी थाने पर जाकर बताया और जिसके बाद मौके पर माखी एसओ अशोक भदौरिया पहुंचे। आरोप है कि उनके सामने भी पीड़िता के पिता की पिटाई की गई। बाद में अशोक भदौरिया खुद अपनी गाड़ी में लादकर थाने ले गए और उसके पास से तमंचा बरामद दिखाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उन्नाव रेप केस
पीड़ित पक्ष की ओर से पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में दर्ज किया गया तो उसमें मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर का नाम निकाल दिया गया था। सीबीआई इन आरोपों की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।