फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का 16वां दिन: आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां, नहीं पुलिस का खौफ, कानपुर के आसपास के जिलों का हाल

Thu, 09 Apr 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Apr 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
16th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के 16वें दिन कानपुर के आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों और सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। यहां लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। बेखौफ होकर लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए। 


 
16th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ में सब्जी मंडी से दुकानें हटाए जाने के बाद अब कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर दूर-दूर दुकानें लगने से भीड़ दिखाई दी। सुबह किराने के अलावा जो दुकानें खुली थीं उन्हें पुलिसकर्मियों ने बंद करा दिया।
16th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन को लेकर सुबह से जिला प्रशासन की सख्ती ट्रैफिक चौराहा और मुख्य सड़कों पर दिखाई पड़ी। इसके विपरीत सब्जी मंडी के आसपास लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन होता रहा। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची तो सब्जी खरीदने वाले इधर-उधर भाग निकले। अस्थाई होम क्वारंटीन में ठहरे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए मेडिकल टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
16th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। सख्ती के चलते यहां लोग घरों में कैद रहे। वहीं हमीरपुर जिले में लॉकडाउन को लेकर सुबह अलग-अलग नजारा देखने को मिला। ई रिक्शे में करीब 10 लोग जाते दिखे, वहीं जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी सब्जी की ठेलिया में भीड़ दिखी। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
16th day of lockdown, see the condition of surrounding districts including Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में सुबह छूट के बाद भी गिनेचुने लोग ही घरों से बाहर जरूरत का सामान लेने निकले। यहां पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी ठेलिया वालों को खदेड़ते नजर आए। उन्नाव जिले में लॉकडाउन का पालन कराने लिए जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जायजा लेते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed