फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्ण लॉकडाउन: कहीं आदेशों का पालन तो कहीं उल्लंघन, तस्वीरों में देखें कानपुर का हाल

Thu, 09 Apr 2020 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
16th day of lockdown, see the condition of Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ी। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी। 
16th day of lockdown, see the condition of Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता क्षेत्र के मछरिया रोड पर सन्नाटा दिखा। वहीं मछरिया की गलियों में खूब चहल कदमी है, दुकान के आधे शटर उठाकर बिक्री भी की जा रही है। गलियों के बाहर कुछ लोग खड़े हैं जो मीडिया की गाड़ी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।
16th day of lockdown, see the condition of Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
यशोदा नगर के ब्लॉक रोड को क्षेत्रीय लोगों ने बस खड़ी कर बंद कर दिया है। क्षेत्र के आनंद पांडे ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहींं दिया जा रहा है, न ही क्षेत्रीय लोग बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
16th day of lockdown, see the condition of Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के बाद नौबस्ता आंनद विहार में भी बाहरी लोगों को रोकने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने सस्सी बांध दी है। ताज नगर नौबस्ता में भी क्षेत्रीय लोगों द्वारा गली में आने जाने वालों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
16th day of lockdown, see the condition of Kanpur
लॉकडाउन का 16वां दिन - फोटो : अमर उजाला
मछरिया के हॉटस्पॉट एरिया को कहीं से भी सील नहीं किया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग दिखी और ना ही कहीं पुलिस। सिर्फ खैर मस्जिद का गेट बंद करके बैरिकेडिंग की गई है। बाकी 4 किलोमीटर क्षेत्र का पूरा इलाका खुला है। किसी भी रास्ते से, गली से खैर मस्जिद तक पहुंचा जा सकता है। सुबह 8 से 9 के बीच यहां न तो पुलिस दिखी न ही लोगों को इधर से उधर आने जाने से रोकने के लिए कोई इंतजाम हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed