फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून ने दी दस्तक, बारिश के बीच आसमान से गिरी बिजली से यूपी में 14 की मौत 17 झुलसे

Tue, 25 Jun 2019 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 people died in up due to lighting before rain
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में आखिर सोमवार को मानसून ने दस्तक दी। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी-उमस झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं 14 लोगों पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।


 
12 people died in up due to lighting before rain
कुमाऊं में बारिश से परेशानी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि एक जून को केरल में आने वाला मानसून एक सप्ताह देरी से आया। बुंदेलखंड एवं सेंट्रल यूपी में 15 जून के बजाय मानसून 24 को आया। बारिश के दौरान बिजली गिरने से हरदोई में चार की मौत हो गई और 11 झुलस गए। जालौन में दो, फर्रुखाबाद में दो, महोबा, इटावा में एक-एक औरैया में दो की मौत हो गई।

12 people died in up due to lighting before rain
बारिश के बाद कई राज्यों में मौसम सुहाना हो गया है - फोटो : PTI

हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम यासीनपुर में नहर पटरी पर खोखे में पान की दुकान चलाने वाले अधेड़ और वहीं मौजूद टड़ियावां थाना के ग्राम बुंदेला निवासी महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि 11 लोग झुलस गए। वहीं, लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहिरापुर गर्रा के पास मछली पकड़ रहे गुरधरू थाना पाली निवासी मछुवारे की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
12 people died in up due to lighting before rain
सोलन में बारिश से बचने के लिए भागती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

जालौन में दो लोगों की मौत के साथ साथ ही अलग-अलग स्थानों पर दो लोग झुलस गए। यहां 40 बकरियों की भी मौत हो गई। फर्रुखाबाद में तेज गरज और चमक के साथ करीब पौन घंटे झमाझम बारिश हुई। यहां अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई और एक झुलस गया। इटावा के  निवाड़ीकला क्षेत्र में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
12 people died in up due to lighting before rain
देर रात बारिश - फोटो : अमर उजाला
चकरनगर के हनुमंतपुरा में एक भैंस भी बिजली की चपेट में आकर मर गई। हमीरपुर में हल्की बारिश हुई। मुख्यालय में सोमवार को 14 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। उन्नाव में हल्की बारिश के बाद भी उमस कम नहीं हुई, तापमान में गिरावट जरूर आई। औरैया में अगल-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो की मौत हो गई और तीन झुलस गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed