फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पागल लड़का: युवती के देवर का प्रेमी ने किया अपहरण, फोन कर कहा- बहू दो बेटा लो

Thu, 10 Nov 2022 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Nov 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
young man kidnapped his girlfriend brother-in-law in Lalitpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर के थाना बार क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने अपने ही ममेरे भाई (प्रेमिका के देवर) का अपहरण कर लिया और उसके परिजनों को फोन करके प्रेमिका को देकर युवक को ले जाने की धमकी दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने ललितपुर के राजघाट रोड से दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को बरामद कर लिया। मुख्य अपहरणकर्ता फरार हो गया। थाना बार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले सात नवंबर को दिन में करीब ग्यारह बजे उसका छोटा बेटा (20) अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी उसकी बहन का बेटा ग्राम मनगुवां निवासी गोलू कौशिक उसके बेटे को अपने साथ लेकर चला गया। 
young man kidnapped his girlfriend brother-in-law in Lalitpur
फाइल फोटो
इसके बाद गोलू ने उसे फोन करके कहा कि जिस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उससे उनके बड़े बेटे की शादी हो गई है। जब तक वह अपनी बहू (प्रेमिका) को उसे नहीं देगा तब तक वह उसके छोटे बेटे को नहीं छोड़ेगा।
young man kidnapped his girlfriend brother-in-law in Lalitpur
फाइल फोटो
थाना बार पुलिस ने उक्त मामले में अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर टीमें गठित कर अपहृत युवक को बरामद करने के लिए खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उक्त प्रेमी विवाहिता के देवर को मध्य प्रदेश के चंदेरी क्षेत्र में ले गया और अपने दो साथियों के साथ उसे जंगल में ले जाकर अपहृत को धमकाकर प्रेमिका को बुलाने के लिए मोबाइल से फोन करवाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man kidnapped his girlfriend brother-in-law in Lalitpur
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार दोपहर में थाना बार पुलिस भी अपहरणकर्ता की लोकेशन मिलने पर अपहृत युवक के परिजनों को लेकर मध्य प्रदेश की चंदेरी की ओर रवाना हो गई। जैसे ही पुलिस उनके नजदीक पहुंची तो मुख्य अपहरणकर्ता गोलू कौशिक मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य अपहरणकर्ता कुमार पाडनी पुत्र राम नरेश और विकास पुरोहित पुत्र आदित्य नारायण ग्राम मनगुवा प्रेमिका के देवर को लेकर बोलेरो से ललितपुर की ओर भागने लगे। 

 
विज्ञापन
young man kidnapped his girlfriend brother-in-law in Lalitpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना बार पुलिस भी उनके पीछे लग गई। राजघाट रोड स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी करके उक्त बोलेरो गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को बरामद कर लिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed