झांसी मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में आग से झुलसकर हुई नवजातों की मौत के मामले की जांच करने आई शासन की टीम 29 घंटे पड़ताल कर मंगलवार शाम को रवाना हो गई। जांच में तीन आला अफसरों के दामन पर मासूमों के खून के छींटे पाये गए हैं। टीम अपने संग प्राचार्य के दफ्तर के और विद्युत सुरक्षा व फायर विभाग के दस्तावेज ले गई है।
2 of 6
झांसी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
तीन उच्च अधिकारी पर गाज गिरना तय
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. किंजल सिंह ने कहा आग शॉर्ट सर्किट से ही लगी थी। शॉर्ट सर्किट क्यों हुआ और किसकी लापरवाही रही, ये रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। शासन स्तर से कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज के तीन उच्च अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
3 of 6
एसएनसीयू में भर्ती आग की चपेट में आए बच्चों का इलाज करती चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में लगी थी आग
15 नवंबर (शुक्रवार) की रात करीब 10.30 बजे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) में आग लग गई। 10 नवजातों की झुलसने से मौत हो गई। दो ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में शासन ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. किंजल सिंह की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग के अपर निदेशक अरुण कुमार, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक उपचार डॉ. भानुप्रताप सिंह कल्याणी और स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक बिजली रवि कुमार को भेजा।
4 of 6
मेडिकल में जांच करने आई शासन की टीम प्राचार्य एनएस सेंगर से पूछताछ करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से कई बिंदु पर हुई पूछताछ
सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम ने 75 मिनट तक मौका मुआयना करके जांच की और करीब साढ़े पांच घंटे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, छह मृत शिशु के माता-पिता आदि के बयान लिए। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से कई बिंदु पर पूछताछ की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे टीम फिर एसएनसीयू पहुंची। टीम ने सीन रीक्रिएट कराया और फिर ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों से गेस्ट हाउस में दोबारा से कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
5 of 6
लखनऊ से जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाई से हुई पूछताछ
इसके बाद बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, जेई सुजीत कुमार, बिजलीकर्मियों आदि से अलग-अलग पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए। विद्युत सुरक्षा की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार काम नहीं होने के बाबत कई बिंदुओं पर कड़ाई से पूछताछ की।