उत्तर प्रदेश में कई गैंगस्टर हुए जिन्होंने वर्षों तक अपने खौफ के दम पर किसी राजा की तरह शासन किया। दबंगई से बाहुबली का तमगा हासिल कर वे सफेदपोश भी बने। अतीक अहमद ऐसा ही एक कुख्यात डॉन था। उसने कम उम्र में ही अपराध की काली दुनिया में अपनी जगह बना ली थी। 16 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में अस्पताल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आइए जानते हैं अतीक और उसके परिवार के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से...
2 of 11
अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अतीक अहमद का जन्म 10 अगस्त 1962 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के चाकिया मोहल्ला में हुआ था। उनके पिता फिरोज अहमद तांगा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। अतीक पास के एक स्कूल में पढ़ने लगे थे। 10वीं कक्षा में वह फेल हो गए थे। इसी दौरान वह इलाके के कई बदमाशों की संगत में आ गए। जल्दी अमीर बनने के लिए उन्होंने लूट, अपहरण और रंगदारी वसूलने जैसी वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। 1997 में उन पर हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।
3 of 11
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उस समय इलाहाबाद के पुराने शहर में चांद बाबा का खौफ था। चांद बाबा इलाहाबाद का बड़ा गुंडा माना जाता था। आम जनता, पुलिस और राजनेता सभी चांद बाबा से परेशान थे। अतीक अहमद ने इस स्थिति का फायदा उठाया। पुलिस और नेताओं से सांठगांठ करके वह कुछ ही वर्षों में चांद बाबा से भी बड़ा बदमाश बन गया। जिस पुलिस ने अतीक को शह दी थी, वही बाद में उसकी आंख की किरकिरी बन गई।
4 of 11
माफिया अतीक अहमद।
- फोटो : amar ujala
उसे इन सबसे बचने का सबसे आसान तरीका राजनीति लगा। 1989 में उसने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इलाहाबाद पश्चिमी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजनीति की शुरुआत करने के बाद अतीक समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ। बाद में वह अपना दल में आ गया। अतीक पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर से सांसद रहा।
5 of 11
अली, उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटों का आपराधिक रिकॉर्ड
अतीक अहमद ने 1996 में शाइस्ता परवीन से निकाह किया था। उनके पांच बेटे हैं: मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली और तीन नाबालिग बेटे। उनके पांच में से चार बेटों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। दो बेटे, मोहम्मद उमर और मोहम्मद अली, वर्तमान में झांसी जेल में बंद हैं। दो बेटे, मोहम्मद अहजम और मोहम्मद आबान, बुआ के घर रह रहे थे। आबान पर भी एक मुकदमा दर्ज था।