बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में बंगलुरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन (बंगलूरू) शिवकुमार के अनुसार, अतुल सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से पकड़ा है। जबकि निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।
इससे पहले, बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और ताऊ सुशील सिंघानिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। इसपर अगले सप्ताह सुनवाई की संभावना है।
2 of 9
अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले की सुनवाई सिंगल बेंच में संभव है। अतुल सुभाष ने बंगलूरू में आत्महत्या की थी। सुसाइड नोट और अतुल के भाई विकास की तहरीर के आधार पर कर्नाटक पुलिस ने नौ दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया था। पत्नी निकिता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी भरण पोषण का मुकदमा दाखिल किया था। पुनरीक्षण याचिका सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
3 of 9
अतुल सुभाष की सास घर से निकलती हुई
- फोटो : संवाद
मां और वकील के कहने पर डाली थी तलाक की अर्जी
अदालत में दर्ज बयान से यह बात सामने आई कि अतुल और उसकी पत्नी के बीच विवाद को बड़ा रूप देने में निकिता की मां निशा की बड़ी भूमिका रही। निकिता ने परिवार न्यायालय में बयान दिया था कि उसने अपनी मां और अपने वकील के कहने पर तलाक की अर्जी डाली थी। निकिता ने अतुल पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया था।
4 of 9
अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक पुलिस ने मुकदमों की पूरी नकल ली
अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की टीम शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंची। अतुल के खिलाफ दर्ज मामलों की पूरी नकल प्राप्त की है। निकिता ने अदालत में दर्ज बयान में कहा था कि अतुल ने मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए। मैं अपने पिता के दोस्त के बेटे से बाहर से नॉनवेज मंगवा के खाती हूं। यही अतुल को नागवार गुजरा। वह गलत संबंध होने का आरोप लगाने लगा। यही विवाद का असली जड़ बना। अतुल ने मेरे खिलाफ 25 सितंबर 2021 को एनसीआर दर्ज कराई थी।
5 of 9
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अतुल हर महीने बच्चे के खाते में भेजता था 5 हजार
परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में अतुल सुभाष ने बताया था कि निकिता के जौनपुर जाने के बाद वह अपने बच्चे के नाम हर महीने पांच हजार रुपये का मनी ऑर्डर जौनपुर भेजता था, लेकिन निकिता और उसके परिजन मनी ऑर्डर लौटा देते थे। इसके बाद अतुल ने बेटे के बैंक खाते में पैसे भेजे। इसके प्रमाण अदालत में जमा कराए गए। हर महीने भेजा जाने वाला मनी ऑर्डर यह लिख कर वापस कर दिया जाता था कि प्राप्तकर्ता कहीं चली गई है।