फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder in court: पेशी पर आए आरोपी की हापुड़ जिला अदालत में हत्या, हमलावर का कोर्ट में सरेंडर, देखें तस्वीरें

Tue, 16 Aug 2022 05:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Aug 2022 05:19 PM IST
सार

मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कई हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
murder of accused who came on production in Hapur district court
सीसीटीवी में दिखे हमलावर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर की गई हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के कुछ देर बाद एक हमलावर सुनील चचूला ने गौतम बुध नगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।



मिली जानकारी के अनुसार, सुनील चचूला पूर्व मे एक लाख के इनामी रहे पवन सिरोली लोनी के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके ऊपर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।

murder of accused who came on production in Hapur district court
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर - फोटो : अमर उजाला

दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कई हमलावर दिखाई दे रहे हैं। हमलावर हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी है। 

murder of accused who came on production in Hapur district court
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of accused who came on production in Hapur district court
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर - फोटो : अमर उजाला

मृतक को चार से पांच गोली मारी गई हैं। मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धोलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। कहा जा रहा है कि बदमाशों की ओर से पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल हो गया। 

विज्ञापन
murder of accused who came on production in Hapur district court
hapur murder - फोटो : अमर उजाला

उधर, एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed