फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें खौफनाक वीडियो: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, मस्जिद के पास खड़ा था मनचला; की खींचकर ले जाने की कोशिश

Sat, 14 Feb 2026 07:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 07:32 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तीन सगी नाबालिग बहनें ट्यूशन से घर लौट रही थीं। मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में मस्जिद के पास एक किशोर ने इनमें से एक नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश किया। लेकिन छात्रा ने शोर मचा दिया, जिससे घबराकर आरोपी उसका हाथ छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Attempted molestation of student in Hapur accused arrested on basis of CCTV footage
छात्रा को खींचता मनचला - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में मस्जिद के पास एक किशोर ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Attempted molestation of student in Hapur accused arrested on basis of CCTV footage
ट्यूशन से लौटतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थीं तीन नाबालिग बहनें
पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तीन सगी नाबालिग बहनें ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में मस्जिद के पास एक किशोर ने उनमें से एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी घबराकर भाग गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मोहल्ला गढ़ गेट के एक किशोर के रूप में की है।

Attempted molestation of student in Hapur accused arrested on basis of CCTV footage
छात्रा का हाथ खींचता मनचला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बाल अपचारी को लिया अभिरक्षा में
घटना के संबंध में सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर की पहचान कर ली गई है। उसे अभिरक्षा में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attempted molestation of student in Hapur accused arrested on basis of CCTV footage
मनचले से छूटकर भागती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ के प्रयास की घटना ने बढ़ाई चिंता
यह घटना दर्शाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किशोरों द्वारा की जाने वाली ऐसी हरकतें कितनी गंभीर हो सकती हैं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज का उपयोग इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीड़ित छात्रा के शोर मचाने और सीसीटीवी कैमरे का होना, पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सहायक साबित हुआ। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है, जो सराहनीय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed