{"_id":"5df8d78e8ebc3e87e75c10fa","slug":"kapilvastu-mahotsava-school-child-cultural-programme-third-day-highlights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव: स्कूली बच्चों ने मंच पर मचाया धमाल, देखिए तीसरे दिन की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव: स्कूली बच्चों ने मंच पर मचाया धमाल, देखिए तीसरे दिन की झलकियां
Wed, 18 Dec 2019 11:51 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी स्कूली बच्चों ने मंच पर धमाल मचाया
- फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु महोत्सव के तीसरे दिन भी स्कूली बच्चों ने मंच पर धमाल मचाया। एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य की प्रस्तुतियों में अपने-अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हम किसी से कम नहीं को साबित करने में कामयाबी हासिल की। दर्शक दीर्घा से तालियों की गूंज रही। खूब वाहवाही भी लूटी।
दिव्यांग बच्चों के साथ सांसद जगदंबिका पाल
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने हैरत में डाला
खुशबू बनकर गुलों से उड़ा करते हैं, धुआं बनकर पर्वतों से उड़ा करते हैं, हमें क्या रोकेंगे ये जमाने वाले, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ा करते हैं। ये लाइनें कपिलवस्तु महोत्सव में दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों पर सटीक बैठती हैं। उनकी सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया। सांसद, डीएम व अन्य अतिथियों ने इनके प्रदर्शन की खूब सराहना की।
जिला कारागार के सामने मैदान में चल रहे कपिलवस्तुु महोत्सव में मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूहगान, नाटक व डांस कर मूक बधिर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ के परिसर में आवासीय एक्सीलरेटेड कैंप के दिव्यांग बच्चों का सामूहिक नृत्य की खूब सराहना हुई। मंच पर पहुंचकर सांसद जगदंबिका पाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा नागेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक निर्माण रितेश श्रीवास्तव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा आदि की उपस्थिति रही। संचालन नितेश पांडेय ने किया। शिक्षिका सुषमा पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।
बा की बेटियां भी कम नहीं
कपिलवस्तु महोत्सव में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बच्चियां भी प्रस्तुति देने में अव्वल रहीं। केजीबीवी उसका की अन्नू एंड ग्रुप की ओर से डोला-रे-डोला, इटवा की शहरबानो ने धीरे-धीरे बोल पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। खेसरहा की बबिता ग्रुप की ओर से माइका प्यारा लगे, नौगढ़ की रोशनी एंड ग्रुप ने राधा नाचेगी, शोहरतगढ़ की सलता एंड ग्रुप की ओर से बाजू बजनी मोर, मिठवल की किरन एंड ग्रुप की ओर से ढोलना ढोल बाजे की प्रस्तुति की गई है। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, सीडीओ हर्षिता माथुर, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, संयोजक अरुण कुमार त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही। संचालन नितेश पांडेय ने किया।

तारामंडल को देखने को स्कूली बच्चों में होड़
- फोटो : अमर उजाला
तारामंडल को देखने को स्कूली बच्चों में होड़
कपिलवस्तु महोत्सव में पहली बार खगोल शास्त्र में तारामंडल के जरिए आकाश में तारों का भी नजारा देखने को मिल रहा है। स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है। प्रशासन की ओर से की गई इस व्यवस्था की सर्वत्र सराहना हो रही है।
जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागार के मैदान में हो रहे इस बार के कपिलवस्तु महोत्सव में कुछ नया करने के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा की रणनीति सफल दिखाई दे रही है। पहली बार तारामंडल का भी नजारा देखने को की व्यवस्था की गई है। इतिहास में विभिन्न सभ्यताओं ने आकाश में तारों के बीच कल्पित रेखाएं खींचकर कुछ आकृतियां प्रतीत की जाती हैं, जिसका नाम तारामंडल दिया गया है। महोत्सव में यह भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग में जिला समन्वयक निर्माण रितेश कुमार श्रीवास्तव ने तारा मंडल से जुड़ी व्यवस्था पर लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं। सर्वाधिक भीड़ स्कूली बच्चों की देखी जा रही है।
बसों की मिल रही सुविधा
कपिलवस्तु महोत्सव में जनपद के दूरदराज से आने वाले लोगों के लिए शुल्क के आधार पर सरकारी बसों, प्राइवेट बसों के संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एआरटीओ व एआरएम रोडवेज को सख्त हिदायत दी है। ताकि महोत्सव का लुत्फ उठाने के लिए इच्छुक लोगों को परिवहन के अभाव में वंचित न होना पड़े।

जिलाधिकारी दीपक मीणा
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकी खेती के जरिए किसान आय दोगुनी कर सकते हैं: डीएम
कपिलवस्तु महोत्सव में तीसरे दिन मंगलवार को डीएम ने किसानों को खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विभागीय जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि किसानों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं।
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले में काला नमक धान को चुना गया है। इस धान की ब्रांडिंग करने के साथ-साथ काला नमक का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किसान काला नमक धान लगाकर अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। किसानों को उपज का वाजिब मूल्य मिल सके। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि किसानों को खेती से जुड़े संसाधन पर छूट दिया जा रहा है, किसान ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तकनीकी खेती पर ध्यान दें, इससे निश्चित ही आय दोगुनी होगी।
किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए सड़क पर घूम रहे पशुओं को गोशाला में भेजवाया जा रहा है। सीडीओ हर्षिता माथुर ने भी किसानों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। डीडी कृषि एलबी यादव और जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि किसान खेती से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने तक पर तत्काल संपर्क करें, उनके हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
साथ ही खेत में फसल से जुड़ी किसी भी प्रकार का रोग लगने पर जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान अश्वनी कुमार, डॉ. एलसी वर्मा, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. मार्कंडेय सिंह, डॉ. एसके मिश्र, आरके कुशवाहा, आरके नेहरा, एनके त्रिपाठी व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
आकर्षण का केंद्र बना पुस्तक मेला
कपिलवस्तु महोत्सव में जनपदवासियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी ढेर सारे रंगारंग कार्यक्रमों को अंतिम स्वरूप दिया गया है। पहली बार पुस्तक मेले का अपना अलग ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जनपद स्थापना के दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कपिलवसतु महोत्सव 2019 को यादगार बनाने के लिए प्रशासनिक अमले ने जबरदस्त तैयारियां की। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पुस्तक मेले में धर्म, अध्यात्म, विज्ञान, कृषि, पशुपालन, कथा, काव्य सहित बाल साहित्य पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
इसमें साहित्यप्रेमी अपनी पसंद की पुस्तकों को उचित मूल्य पर खरीद रहे हैं। पुस्तक मेले में साहित्य खरीदने पहुंचे साहित्यकार नियाज कपिलवस्तुवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की कि पुस्तक मेले को कपिलवस्तु महोत्सव में स्थायी रूप से शामिल किया जाए। इस पहल से निश्चय ही साहित्य प्रेमियों के लिए एक उम्मीद जगी है।
नामचीन उत्पादों की प्रदर्शनी
कपिलवस्तु महोत्सव में पहली बार हर जनपदों की चुनिंदा व ऐतिहासिक वस्तुओं को एक जनपद-एक उत्पाद के तहत चयनित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। शिल्प जोन में लगे स्टॉलों पर जनपदवासियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अफसर, कर्मचारी भी जमकर खरीददारी कर रहे हैं।