फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flash Align Left Align Center Align Right Bulleted List Numbered List Embed Insert Hyperlink Insert Link Insert Image Source Source Web Video Word Count Headline Six wrestlers win gold at state-level wrestling championship

Gorakhpur News: राज्य स्तरीय कुश्ती में छह पहलवानों ने जीते स्वर्ण

Tue, 27 Oct 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Flash
Align Left
Align Center
Align Right
Bulleted List
Numbered List
Embed
Insert Hyperlink
Insert Link
Insert Image
Source
Source
Web Video
Word Count
Headline
Six wrestlers win gold at state-level wrestling championship
सहजनवां (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज में रवींद्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन पहलवानों ने दमखम दिखाया। नंदिनीनगर (गोंडा) के विवेक यादव, गाजियाबाद के प्रशांत, गाजीपुर के प्रद्युम्न यादव, मेरठ के मुकुल, अभयराज अहलावत और बागपत के अनुज ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

पुरुषों की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 125 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद के प्रशांत ने स्वर्ण पदक जीता। शामली के सूरज को रजत जबकि लखनऊ के अर्जुन सिंह और बागपत के मयंक तोमर को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। 86 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के अनुज विजेता बने। गौतमबुद्धनगर के अंकित यादव ने रजत और कानपुर नगर के बलराज और लखनऊ के अर्जुन ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीको रोमन स्टाइल के 97 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अभयराज अहलावत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गाजियाबाद के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहे जबकि महाराजगंज के निखिल और मुजफ्फरनगर के शांतनु बलियान को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। इसके अलावा 77 किलोग्राम भार वर्ग में गाजीपुर के प्रद्युम्न यादव ने पहला स्थान हासिल किया। बागपत के विशाल को रजत और अयोध्या के पुष्कर राज शुक्ला और महाराजगंज के रंगराज नारायण पांडेय को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 67 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के मुकुल ने स्वर्ण पदक जीता। बागपत के पारस को रजत जबकि कुशीनगर के मुकेश कुमार और आजमगढ़ के दुर्गेश यादव को कांस्य पदक मिला। वहीं, 63 किलोग्राम भार वर्ग में नंदिनीनगर के विवेक यादव विजेता बने। गोरखपुर के विनीत ने रजत और शामली के रवित और गोरखपुर के जितेंद्र ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया।
--------------------
कुश्ती धैर्य, अनुशासन और संकल्प का खेल : बृजभूषण
प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती केवल ताकत का खेल नहीं बल्कि धैर्य, अनुशासन और संकल्प की भी परीक्षा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंचों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह आगू का उत्साहवर्धन किया।


समारोह में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा नेता एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और खेल जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। आयोजक आदित्य सिंह आगू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed