फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर हिंसा: तस्वीरों से पहचान के बाद दबोचे गए दो पत्थरबाज, अब तक 28 को भेजा जेल

Mon, 23 Dec 2019 10:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 23 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur violence, two violence accused arrest, total 28 send to jail
frgrreg - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव से प्रभावित शाहमाहरूफ बाजार, मदीना मस्जिद चौराहा और नखास चौक में सोमवार को शांति रही। दुकानें खुली रहीं। इलाके में चहल-पहल भी देखने को मिली। वहीं, उपद्रवियों को चिह्नित करने और उनकी धरपकड़ का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को पुलिस ने दो पत्थरबाजों सहित पांच आरोपितों को जेल भेजा है।
gorakhpur violence, two violence accused arrest, total 28 send to jail
पथराव और उपद्रव करने वाले कौन? - फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजों की पहचान फोटो पोस्टर से हुई है। मामले में अब तक पांच पत्थरबाज सहित 28 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।  कोतवाली पुलिस ने उपद्रव मामले में जारी किए गए फोटो पोस्टर से पहचान कर खूनीपुर निवासी सलाउद्दीन पुत्र मुहम्मद हसन और तुर्कमानपुर निवासी जाहिद अली पुत्र हमीद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों का नाम मुकदमे में नहीं था, लेकिन विवेचना के दौरान पहचान हुई तो नाम बढ़ा दिया गया।
gorakhpur violence, two violence accused arrest, total 28 send to jail
सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अब नामजद आरोपियों की संख्या 38 हो गई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तीन और युवकों को धारा 144 के उल्लंघन व शांतिभंग के आरोप में कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur violence, two violence accused arrest, total 28 send to jail
police - फोटो : अमर उजाला
राजघाट थाने में एक और मुकदमा दर्ज, अब 1200 आरोपित
जुमे की नमाज के बाद शाहमाहरूफ स्थित जामा (बड़ी) मस्जिद के पास सैकड़ों लोगों के एकत्रित होने के मामले में चौकी इंचार्ज बसंतपुर की तहरीर पर सोमवार को राजघाट थाने में धारा 144 के उल्लंघन में करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। इससे पहले कोतवाली पुलिस प्रभारी जयदीप वर्मा और नखास चौकी इंचार्ज ने 36 नामजद सहित 1000 लोगों के खिलाफ 21 धाराओं में केस दर्ज कराया था। कोतवाली और राजघाट थाने के अज्ञात आरोपियों की संख्या अब बढ़कर 1200 हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed