फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस जगह पर हुई थी हिंसा, आज दिखा अनोखा नजारा, लोगों ने दिए फूल-पुलिस बोली कबूल

Sat, 21 Dec 2019 07:09 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 21 Dec 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur violence effected area residents gives flower to gorakhpur police
police - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जुमे की नमाज के बाद जिस जगह पर कल हिंसा हुई थी, आज वहां बेहद अनोखा नजारा देखने को मिला। नखास चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को आज मोहल्लेवासियों ने गुलाब के फूल बांटे। कल जहां पथराव हो रहा था, आज गोरखपुर का वही इलाका गुलाब के फूलों की खुशबू से महक रहा था।


क्यों हुआ था बवाल?
जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पर्चे बांटे गए। इसपर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का जिक्र था। अफवाह थी कि इन कानूनों से मुस्लिमों को दिक्कत होगी। इसी का नतीजा रहा कि बड़ी संख्या में लोग बाहर आए और बवाल हो गया। हालांकि आज इन इलाकों में शांति पसरी है।

gorakhpur violence effected area residents gives flower to gorakhpur police
police force - फोटो : अमर उजाला
आज इलाके की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। बीते दिन नखास चौक में बवाल करने वालों में बड़ी मस्जिद के पास जुलूस में शामिल होने के लिए जिले के अन्य हिस्से से लोग आए थे। एलआईयू सीओ ने इसकी पुष्टि की और बताया कि गोरखनाथ, कैंट समेत कई हिस्से से लोग आए थे लेकिन शहर से बाहर से कोई नहीं आया था। बीते दिन शाहमारूफ, नखास, अलीनगर, बख्शीपुर, घोष कंपनी, कोतवाली, रेती रोड और चौरइया गोला इलाके में भगदड़ मची थी, फिर धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गई थीं, आज भी इन इलाकों में कम ही दुकानें खुली नजर आईं।
gorakhpur violence effected area residents gives flower to gorakhpur police
आमजन की सुरक्षा की जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विरोध है तो ज्ञापन दें, कानून हाथ में न लें : एडीएम
एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपील की कि यदि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कोई आपत्ति या विरोध है तो शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दें। हर जगह मजिस्ट्रेट मौजूद हैं, नियमानुसार आपकी बात सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। इसके लिए हिंसक होकर सड़क पर उतरकर कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। एडीएम ने लोगों से अपील की कि लोग चाहें तो डीएम दफ्तर आकर भी ज्ञापन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur violence effected area residents gives flower to gorakhpur police
निरीक्षण के दौरान रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने की शांति बनाए रखने की अपील
गोरखपुर के लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि नमाज के बाद जो पत्थरबाजी हुई, वह दुखद है। नागरिकता संशोधन कानून से मुस्लिम समुदाय को कोई खतरा नहीं है।

अफवाह फैलाकर मुस्लिमों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे अनुरोध है कि  गोरखपुर की तहजीब और अमन-चैन को बनाए रखें। सांसद होने के नाते इस घटना से दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
gorakhpur violence effected area residents gives flower to gorakhpur police
सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बवाल पर बोले मुस्लिम समाज के लोग
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध क्यों है इस सवाल का जवाब समाज के बुद्धिजीवी अपने ढंग से दे रहे हैं लेकिन इनमें से कोई भी हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन को सही नहीं मानता। सरकार से यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि वह कानून को लेकर जो संशय है उसे दूर करे और जनता के बीच फैल रही भ्रांतियां समाप्त करने के प्रयास करे ताकि अराजकता के दौर से गुजर रहे देश में अमन और शांति बरकरार हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed