{"_id":"5dfe49bf8ebc3e87df028899","slug":"gorakhpur-police-release-80-accused-pictures-who-involved-in-gorakhpur-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक हजार उपद्रवियों पर केस, 60 पहचाने, 36 पर नामजद FIR,तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक हजार उपद्रवियों पर केस, 60 पहचाने, 36 पर नामजद FIR,तीन गिरफ्तार
Sun, 22 Dec 2019 10:03 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के पोस्टर के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान शुक्रवार को हुए उपद्रव से प्रभावित शाहमारूफ बाजार, मदीना मस्जिद चौराहा और नखास चौक में शनिवार को तनावपूर्ण शांति रही।
Trending Videos
आरोपियों की फोटो चस्पा करते पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काजीपुर खुर्द शाहमारूफ रोड निवासी शादाब (36) पुत्र मोहम्मद अहमद, कोतवाली के रुद्रपुर निवासी हमजा (21) पुत्र मुस्तकीन और दिलेजाकपुर निवासी अयुब खान (36) पुत्र नियाज हसन खान के रूप में हुई है।
सीसीटीवी कैमरे, फोटो और वीडियो की मदद से पुलिस ने 60 उपद्रवियों की पहचान की है। इन सभी के फोटो भी सार्वजनिक किए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के नाम, पते की जानकारी देने वाले को एक-एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

सीएए के विरोध में देशभर में क्यों प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर में हुए उपद्रव में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला कोतवाली प्रभारी जयदीप वर्मा ने 22 नामजद और 800 अज्ञात पर मारपीट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम से मारपीट, लोक सेवक के काम में बाधा डालने, लोक सेवक पर आपराधिक बल का प्रयोग, उपद्रव करना, नफरत फैलाने, मानव जीवन को संकट में डालने, उतावलेपन में ऐसा काम जिससे मानव जीवन को संकट हो, आर्थिक हानि पहुंचाने, 7 सीएलए का केस कराया है। दूसरा मामला चौकी इंचार्ज नखास अवधेश प्रसाद की तहरीर पर दर्ज हुआ। इसमें 150 लोगों से ज्यादा पर धारा 144 के उल्लंघन का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आमजन की सुरक्षा की जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को शाहमाहरूफ, मदीना चौक, नखास, खूनीपुर, घासीकटरा और तिवारीपुर समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त पर हैं। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह खुद ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक 36 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फ़ुटेज, ड्रोन कैमरे के जरिये की गई फोटोग्राफी और वीडियो की मदद से 50 पत्थरबाजों की पहचान की गई है।

गिरफ्तारी के लिए दबिश
- फोटो : अमर उजाला
इनके फोटो मीडिया को भेजे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी फोटो डाली गई है। जिस इलाके में घटना हुई थी, वहां फोटो चस्पा किए गए। पहचान का सिलसिला जारी है। गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।
पुलिस ने खोराबार में 20 लोगों को उठाया
नखास चौक पर उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने खोराबार से 20 लोगों को उठाया है। इन सबसे थाने में पूछताछ की जा रही है। संलिप्तता की जांच कराई जा रही है। पहचान के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।