फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट केस: मेरठ से देवरिया कैसे पहुंची युवती, पुलिस भी हुई कन्फ्यूज

Wed, 19 Jun 2019 05:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jun 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
brothel racket case Big question young woman How to reach Deoria from Meerut
होटल से हिरासत में ली गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
देवरिया में स्टेशन रोड के तीन होटलों में सोमवार को छापेमारी के दौरान संदिग्ध हाल में महिलाओं-पुरुषों के मिलने के बाद पुलिस ने तीनों होटलों को मंगलवार को सील कर दिया। इनके मालिकों और पकड़े गए चारों कर्मचारियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है।
brothel racket case Big question young woman How to reach Deoria from Meerut
हिरासत में ली गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
उधर, होटल से पकड़े गए 56 पुरुषों-महिलाओं में से 10 के विरुद्ध केस दर्ज कर देर शाम मुचलके पर रिहा कर दिया गया। अन्य 46 को पूछताछ के बाद सुबह ही छोड़ दिया गया था। सोमवार की दोपहर बाद एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल, महिला थाने की इंस्पेक्टर शोभा सिंह सोलंकी ने दल-बल के साथ स्टेशन रोड के इंडिया गेस्ट हाउस, नेशनल पैलेस और सहारा पैलेस में छापेमारी की थी। तीनों होटल से 29 महिलाएं और 27 पुरुष पकड़े गए। 
brothel racket case Big question young woman How to reach Deoria from Meerut
होटल से हिरासत में ली गई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं-पुरुषों से देर रात तक पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान किसी ने कोचिंग के बहाने तो कोई दवा लेने के लिए घर से निकलने की जानकारी दी। उनके पास से बैग, कॉपी-किताब व अन्य सामान भी मिले। थाने पर पहुंचे परिजन उनकी इस करतूत पर शर्मिंदा थे। उन्हें बार-बार कोस रहे थे। होटल से पकड़े गए ज्यादातर महिला-पुरुषों की उम्र 20 से 35 के बीच की ही रही। उनके पास बैग, पर्स व कापी-किताब भी मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
brothel racket case Big question young woman How to reach Deoria from Meerut
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हालांकि संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने 24 महिलाओं और 22 पुरुषों को छोड़ दिया। महिला थाने के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा था। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने पांच महिलाओं, पांच पुरुषों और होटल के चार कर्मचारियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज कराया। 10 महिलाओं-पुरुषों को कोतवाली पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया, लेकिन तीनों होटलों के चार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पांच जोड़ों और होटल के चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पांचों जोड़ों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। होटल कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है। अनैतिक धंधे में लिप्त तीनों होटलों को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन

कई महिलाओं ने मेडिकल से किया इंकार

brothel racket case Big question young woman How to reach Deoria from Meerut
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
होटल से पकड़ीं गई महिलाओं को देर रात मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया। सूत्रों के मुताबिक कई महिलाओं ने मेडिकल कराने से साफ इंकार कर दिया। पहले तो पुलिस ने उन पर दबाव बनाया, मगर बाद में उनके जिद पर अड़े रहने और बालिग होने के कारण बैकफुट पर आना पड़ा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed