फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: वन स्टॉप सेंटर में भी इस शख्स से बात करने पर अड़ी सोनम, ढाबा संचालक ने बताई पूरी कहानी

Mon, 09 Jun 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jun 2025 12:04 PM IST
सार

मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी।

विज्ञापन
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
Sonam raghuwanshi - फोटो : संवाद
मेघालय से 23 मई को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 


उत्तर प्रदेश पुलिस के गाजीपुर से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद किया है। वह बदहवास हालत में मिली थी। राजा हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजा की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। 

गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। 
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
Sonam raghuwanshi - फोटो : संवाद
एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात एक से दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

 
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
इस वन स्टॉप सेंटर में सोनम को रखा गया - फोटो : संवाद
अस्पताल में उसने पुलिस को बताया, कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया। सोमवार सुबह सीओ सिटी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि सोनम कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान सीओ से सोनम सिर्फ अपने भाई से बात करने की रट लगाए थी। इससे पहले रात में ही ढाबा संचालक के फोन से भी सोनम ने भाई से बात की थी। 
विज्ञापन
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
ढाबा संचालक - फोटो : संवाद
काशी ढाबा (जहां यूपी पुलिस ने कल देर रात सोनम रघुवंशी को पाया) के मालिक साहिल यादव ने कहा कि "सोनम रात करीब 1 बजे यहां आई थी। वह अपने परिवार के सदस्यों को कॉल करने के लिए मेरा फोन मांगी थीं, और मैंने उसे फोन दे दिया। जब उसने अपने परिवार को फोन किया तो वह रोने लगी। फिर मैंने उनके परिवार से बात किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed