फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों राजा की 'रानी' न बन सकी सोनम: पर्ची सिस्टम से मिले थे दोनों, सामने आई शादी और हनीमून से पहले की कहानी

Mon, 09 Jun 2025 09:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 09:27 PM IST
सार

शादी से पहले सोनम अपने ही पिता की कंपनी बतौर एचआर नौकरी करती थी। सोनम के पिता की प्लाईवुड की कंपनी है। सोनम के पिता को पैरालायसिस है और अब यह बिजनेस उनका बेटा और सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी चलाता है। 

विज्ञापन
Sonam and Raja Raghuvanshi met through slip system story before marriage and honeymoon came to light
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या जो बीते कई दिनों से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई थी। हर घर में इस घटना को लेकर अफसोस जताया जा रहा था, सब लोग सोनम के जिंदा मिल जाने की कामना कर रहे थे। अब सोनम यूपी के गाजीपुर में जिंदा तो मिल गई, लेकिन विश्वास मर गया। वो विश्वास जो एक पति पत्नी के बीच रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी होती है। इस पूरे मामले में अभी तक जो सामने आ रहा है और पुलिस की थ्योरी बता रही है कि राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का हाथ है। ये बात सामने आई तो लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों सोनम ने अपने पति की हत्या की? सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर सोनम को किसी और से मोहब्बत थी तो शादी से इनकार कर देती, राजा को जान से मारने की क्या जरूरत थी? इन सभी सवालों के जवाब को जानने के लिए हमें सोनम की जिंदगी में झांकना होगा। 

Sonam and Raja Raghuvanshi met through slip system story before marriage and honeymoon came to light
राजा रघुवंशी और सोनम - फोटो : अमर उजाला

पर्ची से बनी दोनों की जोड़ी
अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी दोनों का परिवार इस रिश्ते से पहले एक दूसरे को जानता तक नहीं था। दोनों परिवार की मुलाकात बहुत ही रोचक है। इंदौर में दोनों के परिवार वाले अपने-अपने बच्चे के लिए अपने ही समाज में लड़का और लड़की की तलाश कर रहे थे। इस बीच रघुवंशी समाज के लोग रामनवमी के दिन एक स्थान पर एकत्रित होते हैं और यहां पर अपने-अपने बच्चों की जानकारी एक पर्ची में लिखकर रख दिया करते हैं। इसमें लड़के या लड़की का नाम, उम्र, पढ़ाई और काम के बारे में जानकारी लिखी होती है। एक तरह से इसे बायोडाटा कहा जा सकता है। अब जिसे लड़की की तलाश है तो वो लड़की का बायोडाटा देखता है और जिसे लड़के की तलाश है तो वो लड़के का। ऐसे ही इन दोनों का परिवार आपस में मिला। दोनों के परिवार वालों को सब सही लगा और बात शादी तक जा पहुंची। 

Sonam and Raja Raghuvanshi met through slip system story before marriage and honeymoon came to light
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

बतौर एचआर नौकरी करती थी सोनम
शादी से पहले सोनम अपने ही पिता की कंपनी बतौर एचआर नौकरी करती थी। सोनम के पिता की प्लाईवुड की कंपनी है। सोनम के पिता को पैरालायसिस है और अब यह बिजनेस उनका बेटा और सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी चलाता है। इस कंपनी में राज कुशवाहा पहले से काम करता था और बताया जा रहा है कि राज और सोनम के बीच यहीं से नजदीकियां बढ़ी थीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam and Raja Raghuvanshi met through slip system story before marriage and honeymoon came to light
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला

साजिश के तरह सोनम ने बुक की थी टिकट
11 मई को सोनम की राजा के साथ शादी हो गई। इसके बाद दोनों को हनीमून के लिए मेघालय नहीं बल्कि कश्मीर जाना था। लेकिन इस बीच पहलगाम में आतंकी हमला हो जाता है और दोनों वहां नहीं जा पाते हैं। इस बीच सोनम एक दिन राजा से कहती है कि कश्मीर नहीं जा सकते हैं तो फिर मेघालय चलते हैं, लेकिन राजा का अभी हनीमून पर जाने का मन नहीं था। राजा के घर वाले भी मना कर रहे थे। लेकिन सोनम ने हत्या की साजिश रच लगी थी और इसी के तरत उसने राजा को बताया कि उसने तो 20 मई की टिकट भी बुक करा ली है। अब राजा के सामने मेघालय जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। इसके बाद ये दोनों मेघालय पहुंचते हैं। यहां पर राज और सोनम ने मिलकर पहले से ही राजा के मर्डर की प्लानिंग कर रखी थी। हालांकि राज वहां नहीं जाता है लेकिन फोन के जरिए सोनम से संपर्क में रहता है। और मौका मिलते ही सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद ने मिलकर राजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उनकी लाश को खाई में फेंक दिया। 

विज्ञापन
Sonam and Raja Raghuvanshi met through slip system story before marriage and honeymoon came to light
सोनम रघुवंशी - फोटो : PTI

कॉल डिटेल्स और सबूतों से खुली साजिश की परतें
पुलिस ने जब सोनम की कॉल डिटेल खंगाली, तो सामने आया कि वह उस युवक से लगातार संपर्क में थी। आरोपियों ने शिलांग में हथियार खरीदे थे। हत्या के बाद राजा की टी-शर्ट, मोबाइल और हथियार स्कूटर की डिक्की में रखकर फेंक दिए गए थे। पुलिस को शक इस बात से भी हुआ कि यदि सोनम की भी हत्या हुई होती तो हथियार राजा के शव के पास पाए जाते। लेकिन जब हथियार अलग जगह से मिले तो यह साफ हो गया कि सोनम की हत्या नहीं हुई, बल्कि वह इस साजिश की मास्टरमाइंड है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed