पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार और उसके रिश्तेदारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्तार के बेटे और मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के बाद से ही साले से भी ईडी की हिरासत में पूछताछ होनी तय थी। मुख्तार की पत्नी के भाई सरजील रजा उर्फ आतिफ को सोमवार रात गाजीपुर जेल से रिहा होते ही प्रयागराज से पहुंची ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया। कुछ दिन पहले ही ईडी की टीम जेल में बंद सरजील और अनवर शहजाद से पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। सोमवार को आतिफ के जमानत से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट के माध्यम से जेल प्रशासन को प्राप्त हो गया था। शाम करीब सात बजे रिहाई होने वाली थी।
तभी अचानक प्रयागराज ईडी की टीम जेल गेट पर धमक गई। ईडी के पहुंचते ही संबंधितों में खलबली मच गई। कार्रवाई पूरी करने के बाद सरजील रजा को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में मऊ विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के बाद से ही टीम के जनपद पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। अब सवाल ये है कि आखिर ईडी ने सरजील रजा उर्फ आतिफ को हिरासत में क्यों लिया है। आइए जानते हैं...
2 of 7
सरजील रजा को हिरासत में लेने पहुंची ईडी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कस्टडी रिमांड में है। अब अब्बास के मामा सरजील को भी ईडी ने हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक ईडी कई मामलों के साथ दो कंपनियों के फर्जीवाड़े से धन उगाही के मामले में जांच कर रही है। जबकि विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुख्तार के दोनों साले अनवर शहजाद और सरजील रजा उर्फ आतिफ हिस्सेदार हैं।
3 of 7
पत्नी और बच्चे से बात करता सरजील रजा
- फोटो : अमर उजाला
बीते 17 एवं 18 अक्तूबर को प्रयागराज से ईडी की टीम जिला कारागार पहुंची थी। उसने अलग- अलग बैरकों में मुख्तार के दोनों सालों सरजील रजा एवं अनवर शहजाद से घंटों पूछताछ भी की थी। इस दौरान टीम ने संपत्तियों और कंपनियों की जानकारी लेने के साथ छानबीन के दौरान कई अहम सूचनाएं भी हासिल की थी।
4 of 7
सरजील रजा की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया।
बीते सितंबर महीने में सरजील रजा एवं अनवर शहजाद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से दोनों को जिला कारागार भेज दिया गया था। सरकारी ताल पर कब्जे करने के मुकदमे में दोनों ने सरेंडर किया था। सोमवार को सरजील रजा जमानत पर बाहर आया और ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया।
5 of 7
अब्बास के मामा सरजील को प्रयागराज ले गई ईडी
- फोटो : अमर उजाला
नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर में सरकारी ताल पर कब्जा करने के साथ ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया गया था। इस मामले में नंदगंज थाने में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी, साले अनवर शहजाद, सरजील रजा उर्फ आतिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।