फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाको राखे साइयां : गंगा में बहते बक्से में मिली 21 दिन की बच्ची, देवी-देवताओं की फोटो के साथ कुंडली भी थी

Wed, 16 Jun 2021 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girl found in a floating box in Ganga people rescued in ghazipur
गंगा में तैरते हुए बॉक्स के अंदर मिली। - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं 'जाकौ राखे साइयां, मार सकै न कोय' कुछ ऐसा ही कहानी बयां करती आज एक यह खबर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दयी मां ने अपनी बच्ची को गंगा में एक लकड़ी के बक्से में रखकर बहा दिया। इतना ही नहीं उसने उसमें देवी-देवताओं की फोटो लगा दी। ग्रामीणों ने जब उस बॉक्स को खोला तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। लोगों ने जब बॉक्स से बच्ची को बाहर निकाला तो वह बिल्कुल सुरक्षित थी।  



मामला गाजीपुर शहर के ददरी घाट का है। यहां मंगलवार को गंगा में तैरते हुए लकड़ी के बक्से में एक बच्ची मिली है। बक्से पर कई देवी-देवताओं के फोटो लगे हैं और बक्से के अंदर एक जन्म कुंडली भी रखी है। जिसमें उसका नाम गंगा लिखा था। बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है और पुलिस उसे आशा ज्योति केंद्र ले गई। बच्ची मिलने की सूचना पर लोग वहां जुट गए। आगे की स्लाइड्स में देखें बच्ची की तस्वीरें ...

Girl found in a floating box in Ganga people rescued in ghazipur

सदर कोतवाल ने विमल मिश्रा ने बताया कि ददरी घाट पर गंगा किनारे एक लकड़ी के बक्से से बच्चे के रोने की आवाज आई। एक नाविक ने आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो बक्से में एक बच्ची रो रही थी। लोग भी जुट गए।


Girl found in a floating box in Ganga people rescued in ghazipur
लोगों को हैरानी तब हुई जब बक्से पर देवी-देवताओं के लगे फोटो पर नजर गई। साथ ही बक्से में एक जन्म कुंडली भी मिली है। मासूम को नाविक अपने घर ले गया। उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl found in a floating box in Ganga people rescued in ghazipur

बता दें कि आए दिन ऐसे निर्दयी मां-बाप लिंग भेद के लिए, चाहे अपने अनैतिक कृत्यों को छुपाने के लिए सड़कों, गलियों, नदी-नालों, झाड़ियों में नवजात को फेंक देते हैं।

विज्ञापन
Girl found in a floating box in Ganga people rescued in ghazipur

प्रशासन को ऐसे बेरहम माता-पिता की पहचान कर, उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कोई भी ऐसा करने से पहले लाख बार सोचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed