फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर नाव हादसा: किसी ने इकलौता पुत्र तो किसी ने पिता और भाई खोया, छह परिवारों को मिला जिंदगी भर का गम

Thu, 01 Sep 2022 11:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Sep 2022 11:29 PM IST
सार

गाजीपुर के अठहठा गांव में बुधवार को यात्रियों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलटने से लापता पांच लोगों के शव भी गुरुवार को बरामद कर लिए गए। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई। नाव हादसे ने छह परिवारों को पूरी उम्र सालने वाला दुख दिया है। 

विज्ञापन
boat accident in ghazipur flood in ganga six families got pain for life
गाजीपुर नाव हादसे में सात की मौत - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के अठहठा गांव में बुधवार को यात्रियों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलटने से लापता पांच लोगों के शव भी गुरुवार को बरामद कर लिए गए। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई। ह्दय विदारक हादसे से पूरा जनपद गमगीन हो गया। जनपद के कई जनप्रतिनिधि और अन्य लोग घटना स्थल, मर्चरी हाउस और अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। पीड़ितों के रोने-बिलखने और बदहवासी के बीच वे लोगों को ढाढ़स बंधाते रहे। नाव हादसे ने छह परिवारों को पूरी उम्र सालने वाला दुख दिया है।


हादसे में किसी ने इकलौते पुत्र तो किसी ने पिता और भाई तो किसी ने पुत्री और पति को खोया। दुर्घटना में पत्नी को तो बचा लिया पर खुद की सांसें थम गई। गांव पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि सिर्फ चीत्कार ही सुनाई दे रही है। गुरुवार को बच्चों का शव देखकर रोती- बिलखती महिलाओं को देखकर हर किसी का कलेजा कांप रहा था।

बीएसएफ जवान की पांच वर्षीय मासूम पुत्री अलीशा यादव का 30 अगस्त को जन्मदिन था। घर के लोगों ने काफी धूमधाम के साथ उसका जन्मदिन मनाया था। परिजनों को क्या पता था कि मासूम का यह आखिरी जन्मदिन है। हादसे की जानकारी होने के बाद घर पहुंचे पिता अपनी मासूम पुत्री को मृत देख बेसुध हो गए और बिलख पड़े। 
boat accident in ghazipur flood in ganga six families got pain for life
गाजीपुर नाव हादसे में सात की मौत - फोटो : अमर उजाला

अठहठा गांव निवासी शिवशंकर उर्फ डब्लू गौड़ अपने छोटे पुत्र सत्यम गौड़ की तबीयत खराब होने पर उतरौली चिकित्सक के पास दिखाने आए थे। वहां से पुत्र को दवा दिलाकर बाजार से खरीदारी की। इधर बड़ा पुत्र शिवम गौड़ पिता और छोटे भाई के लौटने का इंतजार कर रहा था। उसे क्या पता था कि उसका इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। नाव हादसे में पिता-पुत्र दोनों की डूबकर मौत हो गई।
 

boat accident in ghazipur flood in ganga six families got pain for life
बच्ची की मौत से बेसुध पिता - फोटो : अमर उजाला

नगीना और पत्नी फूलमती देवी पशुओं के लिए घास लाने गए थे। नाव पर सवार होकर पति-पत्नी घर के लिए रवाना हुए, लेकिन हादसे के शिकार हो गए। फूलमती ने बताया कि दुर्घटना के समय उनके पति नगीना ने उन्हें तो बचा लिया, लेकिन उनकी सांसें थम गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
boat accident in ghazipur flood in ganga six families got pain for life
गाजीपुर नाव हादसे में सात की मौत - फोटो : अमर उजाला

अनिल पासवान की पुत्री संध्या भी मां मंजू देवी के साथ नाव पर सवार थी। ग्रामीणों ने डूब रही मां मंजू देवी को तो बचा, लेकिन संध्या की मौत हो गई। वह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पिता अनिल पासवान राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी होने के बाद वहां से घर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
boat accident in ghazipur flood in ganga six families got pain for life
गाजीपुर नाव हादसे में सात की मौत - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ जवान कमलेश यादव की पांच वर्षीय पुत्री अलीशा यादव गांव के ही एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी जो अपने चाचा धर्मेंद्र यादव और चचेरे भाई खुशीहाल यादव के साथ डेरे पर जा रही थी। घटना में चाचा धर्मेंद्र यादव तो बच गए, लेकिन अलीशा और खुशीहाल की मौत हो गई। खुशीहाल अपने मां- बाप का इकलौता पुत्र था। अमित पासवान भी नाव पर सवार था, जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई। बच्चों का शव देख सभी का कलेजा फटा जा रहा था। ग्रामीणों एक-दूसरे को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed