{"_id":"6a5da9bff06c6db96c0631d8","slug":"saints-and-officials-join-hands-for-massive-cleanliness-drive-in-vrindavan-2026-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: एसएसपी ने नाले से निकाली सिल्ट और जमा कूड़ा, डीएम ने सड़क पर लगाई झाड़ू; वृंदावन में दिखा कुछ अलग ही नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएसपी ने नाले से निकाली सिल्ट और जमा कूड़ा, डीएम ने सड़क पर लगाई झाड़ू; वृंदावन में दिखा कुछ अलग ही नजारा
Mon, 20 Jul 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:23 AM IST
सार
वृंदावन में रविवार को संतों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता महाअभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त ब्रज बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
ब्रज स्वच्छता अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है महाअभियान के तहत परिक्रमा मार्ग में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, नगर निगम और हार्टफुलनेस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रमदान कर स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त ब्रज बनाने का संकल्प दोहराया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारी, संत, सामाजिक व व्यापारिक संस्थानों के पदाधिकारियों व स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थियों ने एक साथ हाथों में झाड़ू, फावड़े थामकर सफाई कार्य किया।
ब्रज स्वच्छता अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कूड़ा डस्टबिन में डालें
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिक्रमा मार्ग स्थित दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखने का भी आग्रह किया।

जीएलए विश्वविद्यालय ने निभाई जिम्मेदारी
अभियान में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति डॉ. अनूप गुप्ता, रजिस्ट्रार एके सिंह, केडी मेडिकल कॉलेज के एमडी मनोज अग्रवाल, उमा मोटर्स के निदेशक पवन चतुर्वेदी, के-संस के निदेशक सुरेश कौशिक, राम अग्रवाल तथा उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा ने भी श्रमदान किया।
अभियान में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति डॉ. अनूप गुप्ता, रजिस्ट्रार एके सिंह, केडी मेडिकल कॉलेज के एमडी मनोज अग्रवाल, उमा मोटर्स के निदेशक पवन चतुर्वेदी, के-संस के निदेशक सुरेश कौशिक, राम अग्रवाल तथा उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज स्वच्छता अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ध्यान शिविर से हुई शुरुआत
अभियान से पूर्व गीता शोध संस्थान के ओपन एयर थिएटर में हार्टफुलनेस फाउंडेशन की ओर से ध्यान शिविर एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें ध्यान, प्रेम, हृदय से जुड़ाव और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर चर्चा हुई।

संतों से मिले नगर आयुक्त
ब्रज वैभव महाअभियान के तहत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप के साथ सुदामा कुटी में महंत सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज, निकुंज वन आश्रम में कथावाचक विजय कौशल महाराज तथा टटिया आश्रम में संत राधाबिहारी दास महाराज से मुलाकात कर अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।