{"_id":"667788e20fad9ffc8606677e","slug":"firozabad-riots-prisoner-died-due-to-beating-in-firozabad-14-injury-marks-were-found-on-his-body-2024-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बवाल: बंदी मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया मोड़, उलझी गुत्थी; पुलिस-जेल अधीक्षक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बवाल: बंदी मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया मोड़, उलझी गुत्थी; पुलिस-जेल अधीक्षक आमने-सामने
Sun, 23 Jun 2024 10:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Firozabad riots
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिला जेल में शुक्रवार को बंदी की मौत की गुत्थी सुलझने की जगह उलझती जा रही है। दरअसल, फिरोजाबाद थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की बाइक की कटाई के मामले में 19 जून को आकाश को जेल भेजा था। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बंदी की मौत पिटाई से हुई है। उसके शरीर पर चोटों के 14 निशान भी मिले हैं। वहीं जेल प्रशासन उसे बीमार बता रहा है जबकि मृतक की पत्नी प्रीति के अनुसार उसे कोई भी बीमारी नहीं थी।
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण पुलिस ने नगला पचिया निवासी आकाश को बाइक चोरी के मामले में 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद 19 जून को उसे जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा मेडिकल कराकर जेल भेजे जाने के 40 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को दिन निकलते-निकलते मामला तूल पकड़ता चला गया।
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक लोग मामले में शामिल हो गए। इसके पैनल टीम की ओर से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इधर जेल प्रशासन बीमारी से उसकी मौत होने का दावा कर रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जेल प्रशासन के दावे फीके पड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के 14 निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
इन हिस्सों पर हैं गंभीर चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकाश के ऊपरी पलक, कंजक्टिवल सहित बायीं आंख के आसपास नीला धब्बा, दाहिनी ओर गर्दन पर नीली चोट के निशान, कंधे के साथ दाहिनी ऊपरी भुजा पर 3 नीले निशान मिले हैं। साथ ही दाहिनी कोहनी के पीछे घर्षण के साथ दर्दनाक सूजन के साथ नीला निशान है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकाश के ऊपरी पलक, कंजक्टिवल सहित बायीं आंख के आसपास नीला धब्बा, दाहिनी ओर गर्दन पर नीली चोट के निशान, कंधे के साथ दाहिनी ऊपरी भुजा पर 3 नीले निशान मिले हैं। साथ ही दाहिनी कोहनी के पीछे घर्षण के साथ दर्दनाक सूजन के साथ नीला निशान है।
विज्ञापन
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
दाहिनी बांह, कलाई और दाहिने हाथ के पृष्ठ भाग पर नीले रंग की सूजन, दाहिनी जांघ के अगले हिस्से पर नीला निशान, बायीं जांघ के पार्श्व भाग पर नीले रंग की सूजन, बाएं स्कैपुलर क्षेत्र पर नीला क्षत-विक्षत निशान है।