फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 T20 WC: घर लौटीं Sonam Mukesh Yadav, रोड को सोनम वाली गली से मिली पहचान, मां से गले मिली तो छलक पड़ी आंखें

Thu, 02 Feb 2023 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 09:04 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Cricketer Sonam Yadav returned home in Firozabad after winning Under-19 T-20 World Cup people welcomed her
घर लौंटी क्रिकेटर सोनम यादव - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 टी-20 वर्ल्डकप को जीतकर लौटीं महिला क्रिकेटर सोनम यादव बृहस्पतिवार को अपने घर राजा के ताल पहुंची। यहां जगह-जगह सोनम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रोड शो किया। रोड शो के दौरान क्रिकेटर सोनम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सोनम के घर पर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।



सोनम यादव जैसे ही टूंडला टोल पर पहुंची, वैसे ही सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत करने के लिए पहुंच गए। फूल मालाओं से सोनम का स्वागत किया। टूंडला टोल से सोनम के रोड शो की शुरुआत की गई। हजतरपुर, उसायनी पर लोगों ने सोनम का स्वागत किया। जैसे ही राजा का ताल में सोनम प्रवेश हुईं, वैसे ही हजारों की संख्या में लोग घरों से बाहर निकल गए। 

शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद की बेटी ने शानदार प्रदर्शन किया। कदम-कदम पर पुष्पवर्षा कर सोनम का स्वागत किया। रोड शो के दौरान कई सोनम यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। सोनम ने रोड शो के बाद मौनी बाबा आश्रम पर जाकर दर्शन किए। इसके बाद वह अपने घर पर पहुंची। सुरक्षा के दृष्टि से सोनम के घर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Trending Videos
Cricketer Sonam Yadav returned home in Firozabad after winning Under-19 T-20 World Cup people welcomed her
मैच जीतने के बाद सोनम ने वीडियो कॉल पर परिवारीजन से बात की थी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में सोनम लेफ्ट ऑर्म स्पिनर गेंदबाज की भूमिका में शामिल हुई थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में आखिरी विकेट लिया था। वर्ल्ड कप को टीम इंडिया ने जीत लिया था। इसके बाद सोनम को बधाई देने के लिए सुहागनगरी में ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

घर पर मां ने बनाई खीर, रिश्तेदारों ने मंगलगीत गाए

वर्ल्डकप जीतकर लौटी सोनम का मां बेसब्री से इंतजार करती रहीं। मां ने सोनम के लिए अपने हाथों से लकड़ी के चूल्हे पर खीर, पूड़ी बनाई। इस खुशी के माहौल में शामिल होने के लिए सोनम की बुआ, मौसी और दूर-दराज से रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। सोनम को घर आते-आते रात हो गई थी। ऐसे में रिश्तेदारों और आस-पड़ोस की महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
Cricketer Sonam Yadav returned home in Firozabad after winning Under-19 T-20 World Cup people welcomed her
बिटिया के स्वागत को घर में पकवान बनाती मां व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

मां से गले लगकर भावुक हुई सोनम

घर आते ही सोनम सबसे पहले अपनी मां के गले मिली और भावुक हो गई। इसके बाद बहन, बुआ और आस पड़ोसियों से मिली। इस दौरान सोनम यादव ने कहा कि अभी और सफलता हासिल करनी है। मां गुड्डी ने बताया कि इससे ज्यादा खुशी के क्या पल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Sonam Yadav returned home in Firozabad after winning Under-19 T-20 World Cup people welcomed her
सोनम की पहले के मैचों में जीती गईं ट्रॉफियां - फोटो : अमर उजाला

बिजली का मीटर बदला

सोनम के घर का बिजली का मीटर कई दिनों से खराब पड़ा था। सोनम की बहन स्नेह लता ने बताया कि कई महीने पूर्व मीटर जल गया था। जैसे ही सोनम के आने की भनक पड़ी, सुबह विद्युत विभाग की टीम सोनम के घर पहुंच गई। खराब पड़े मीटर की जगह विभाग ने नया मीटर लगवाया।
 
विज्ञापन
Cricketer Sonam Yadav returned home in Firozabad after winning Under-19 T-20 World Cup people welcomed her
सोनम का जिले में किया गया भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

गली को दी नई पहचान, नाम दिया सोनम वाली गली

जहां सोनम यादव निवास करती हैं, उसे खादी आश्रम वाली गली के नाम से पहचाना जाता था। सोनम के वर्ल्डकप के जीतने के बाद लोग उसे सोनम वाली गली के नाम से पहचान दे रहे। जो लोग बाहर से आ रहे थे। क्षेत्रीय लोग पूछ रहे थे कि सोनम वाली गली में जाना है क्या...।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed