{"_id":"6a490e9be43cb242f70b4c64","slug":"brother-in-law-sameer-brutally-murdered-devesh-in-firozabad-2026-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह की खौफनाक सजा: जीजा को पीटा, दुपट्टे से गला घोंटकर मारा; साले का मोबाइल देख उड़ गए पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह की खौफनाक सजा: जीजा को पीटा, दुपट्टे से गला घोंटकर मारा; साले का मोबाइल देख उड़ गए पुलिस के होश
Sat, 04 Jul 2026 07:16 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:16 PM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। युवती के दूसरे धर्म के युवक से शादी करने से नाराज लड़की के भाई ने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने साले को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वहीं, जब उसका मोबाइल देखा तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
firozabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले में गैर धर्म में प्रेम विवाह करने पर आगरा के युवक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की सरेराह पीटकर और गला दबाकर की गई निर्मम हत्या के मामले में खौफनाक खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी समीर ने जब अपने परिवार के साथ मिलकर जीजा देवेश को मौत के घाट उतारा था, उस दौरान उसका दोस्त सैफ इस पूरी खौफनाक वारदात का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पुलिस को मुख्य आरोपी समीर के मोबाइल से इस कृत्य के पुख्ता सबूत मिले हैं। वारदात के बाद से गायब चल रहे सैफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
देवेश शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरार आरोपी सैफ की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें
हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी सास नगीना उर्फ नग्गो, ससुर हुसैन मोहम्मद और साली मुस्कान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जिन्हें कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। अब इस वारदात का पांचवां नामजद आरोपी सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ पुलिस की पकड़ से दूर है। सैफ मुख्य आरोपी समीर का दोस्त है। थाना प्रभारी का कहना है कि सैफ की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें आकाशवाणी रोड और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या की आरोपी सास नगीना उर्फ नग्गो और साली मुस्कान को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के दूसरे धर्म में शादी करने से थे नाराज
बेटी के दूसरे धर्म के युवक से शादी करने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार रात मोहल्ला छपरिया में आगरा निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने देर रात ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं, शुक्रवार तड़के रामगढ़ थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। दिन में पुलिस ने युवती के आरोपी पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या का आरोपी ससुर बिलाल मोहम्मद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खांड़ा, बरहन निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा ने करीब चार महीने पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र के छपरिया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय भोली उर्फ बिल्ली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उसे लेकर गुरुग्राम में रहने लगा और वहां हलवाई का काम करता था। दोनों को भोली के घरवालों ने साजिश के तहत सामाजिक तौर पर रीति-रिवाज से शादी कराने का झांसा देकर बृहस्पतिवार सुबह फिरोजाबाद बुला लिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे साले समीर ने जीजा देवेश को शराब पिलाई और घर से करीब 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान, दोस्त सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ के साथ मिलकर बेरहमी से पीटकर और नगीना के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद घर पर ताला लगाकर भाग निकले। देवेश की पत्नी भोली पति को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। रात 8:30 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा की हत्या के बाद गांव खांड़ा में शोकाकुल परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी समीर उर्फ अत्तू के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब पुलिस ने उसे घेरा तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली समीर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।