{"_id":"5dbac5f38ebc3e015a224c39","slug":"famous-nag-nathaiya-mela-of-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के विश्व प्रसिद्ध नागनथैया मेले में कान्हा ने कालियानाग के फन पर बजाई बंसी, थमी रहीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के विश्व प्रसिद्ध नागनथैया मेले में कान्हा ने कालियानाग के फन पर बजाई बंसी, थमी रहीं सांसें
Thu, 31 Oct 2019 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के तुलसीघाट पर कार्तिक शुक्ल चतुर्थी गुरुवार शाम को सैकड़ों साल पुरानी परंपरा ‘नागनथैया’ लीला फिर जीवंत हो उठी। गेंद निकालने के लिए कान्हा के कदम के पेड़ से छलांग लगाते ही हर तरफ वृंदावन बिहारी लाल और हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। अद्भुत पलों के दर्शन के लिए घाटों-छतों से गंगा में नावों-बजड़ों तक जनसैलाब उमड़ा था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
तुलसी घाट पर नागनथैया लीला।
- फोटो : अमर उजाला
काशी में उत्तर वाहिनी गंगा गुरुवार को यमुना में तब्दील हो गईं। यमुना के तट पर श्रीकृष्ण सखाओं के साथ कंदुक क्रीड़ा में मग्न हैं। खेलते-खेलते गेंद यमुना में समा गई। प्रभु श्रीकृष्ण ने कदंब की डाल से 4:40 बजे यमुना रूपी गंगा में छलांग लगाई तो तुलसी घाट पर लीला देख रहे श्रद्धालुओं की सांसें मानों थम सी गईं।
तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ क्षण तक लोग आश्चर्य से लहरों को निहारते रहे। सहसा नटवर नागर कालिया नाग के फन पर बंसी बजाते हुए नदी के बीचों बीच प्रकट हुए तो सुरसरि का किनारा जय श्री कृष्ण, हर-हर महादेव और डमरूओं की निनाद से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
यह दृश्य था गुरुवार को 494 साल पुरानी श्रीकृष्ण लीला नागनथैया के दौरान। भगवान ने एक बार फिर से प्रदूषण के प्रतीक कालिया के फनों को नाथ दिया। प्रदूषण रूपी फुं फकार से यमुना के प्रवाह और गोकुल-वृंदावन की आबोहवा में जहर घोल रहे कालिया का दर्प भंगकर भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
तुलसी घाट पर नागनथैया लीला देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
परंपरागत रूप से कालियदह की लीला के साक्षी काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह भी बने। परंपरा अनुसार, अनंत नारायण सिंह और संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने भगवान कृष्ण को माला पहनाई। लोगों ने भगवान के स्वरूप की आरती उतारी। संपूर्ण लीला क्षेत्र वृंदावन बिहारी लाल की जयकारे से गूंजता रहा।